महिंद्रा किसान महोत्सव 2022 : त्योहारी सीजन पर आकर्षक ऑफर की धूम

Share Product प्रकाशित - 20 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा किसान महोत्सव 2022 : त्योहारी सीजन पर आकर्षक ऑफर की धूम

महिंद्रा ट्रैक्टर्स और इम्प्लीमेंट्स पर शानदार ऑफर, हर किसान को बड़ा फायदा

आगामी त्यौहारी सीजन किसानों की झोली में खुशियां भरने वाला है। इस त्यौहारी सीजन पर किसानों को बड़ी खुशी देने की तैयारी देश की अग्रणी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कर ली है। देश में नवरात्रि स्थापना के साथ त्यौहारी सीजन शुरू हो जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किसानों के लिए “महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव” स्कीम को लांच किया है। महिंद्रा की इस स्कीम के तहत महिंद्रा ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट खरीदने पर किसानों को कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इन ऑफर से जुड़ी खास जानकारी दी जा रही है।

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव 2022 : 30 सितंबर से पहले उठाएं फायदा

महिंद्रा ने देश के किसानों को त्यौहारी सीजन में फायदा पहुंचाने के लिए “महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव” स्कीम संचालित कर रखी है। इस स्कीम के तहत अलग-अलग राज्य के किसानों के लिए अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं। फिलहाल यह स्कीम 30 सितंबर 2022 संचालित करने की समय सीमा निर्धारित है। अगर कंपनी प्रबंधन चाहेगा तो इसे और आगे बढ़ा दिया जाएगा। ऐसा अनुमान है कि इसके बाद कंपनी किसानों के लिए कुछ आकर्षक उपहारों के साथ स्कीम को नए स्वरूप में लांच कर सकती है।

महिंद्रा की स्कीम से किसानों को ऐसे होगा फायदा

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव के तहत किसानों को कई ऑफर से फायदा पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने “त्यौहार मनाएं महिंद्रा ट्रैक्टर्स और इम्प्लीमेंट्स के साथ” की टैग लाइन के साथ इस ऑफर को शुरू किया है। कंपनी ने किसानों के लिए बेस्ट कॉम्बो ऑफर, बेस्ट एक्सचेंज ऑफर, बेस्ट फाइनेंस ऑफर शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि बहुत ही आकर्षक कीमतों पर इम्प्लीमेंट्स के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, कम डाउन पेमेंट और अपने उत्पादों पर कम ब्याज दरों से लेकर कई लाभ प्रदान कर रहे हैं।

ट्रैक्टर, रोटावेटर और थ्रेसर पर खास ऑफर

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव के तहत अलग-अलग राज्य में अलग-अलग स्कीम किसानों को दी जा रही है। यहां आपको राजस्थान में उपलब्ध ऑफर के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिंद्रा राजस्थान के किसानों को युवा टेक प्लस 275 और 475 तथा महिंद्रा एक्सपी प्लस 275 और 475 ट्रैक्टर की खरीद पर आकर्षक कीमत का ऑफर दे रही है। साथ ही इस स्कीम के तहत राजस्थान का किसान जीरो प्रतिशत डाउन पेमेंट पर रोटावेटर खरीद सकता है। साथ ही थ्रेसर पर 80 प्रतिशत तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है।

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव 2022 की अधिक जानकारी

कंपनी का कहना है कि संबंधित राज्य का किसान अपने निकटतम डीलर से संपर्क कर ऑफर की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 2100 700 पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरआयशर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back