जून 2022 में महिंद्रा की घरेलू बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट, 39825 ट्रैक्टर बेचे

Share Product प्रकाशित - 04 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जून 2022 में महिंद्रा की घरेलू बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट, 39825 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा के फार्म इक्पिमेंट सेक्टर की बिक्री रिपोर्ट जून 2022

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने जून 2022 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की घरेलू बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है जबकि कुल बिक्री के अंतर्गत जून 2021 के मुकाबले 2022 में निर्यात में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यहां आपको इस रिपोर्ट के आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री की जानकारी  गत वर्ष के तुलनात्मक रूप से पेश की जा रही है। जानिए क्या रहा इसमें उतार-चढ़ाव?

महिंद्रा ने जून 2021 में 46875 व जून 2022 में 39825 ट्रैक्टर बेचे

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री के तहत 39,825 इकाइयों की सेल की लेकिन यह बिक्री जून 2021 के मुकाबले 15 प्रतिशत कम रही। जून 2021 में इस कंपनी ने 46875 इकाइयों की बिक्री की थी। वहीं यदि जून 2022 की कुल बिक्री जिसमें घरेलू और निर्यात शामिल हैं, इसकी बात करें तो यह 41,848 इकाई रही। इसमें निर्यात की मात्रा बढ़ी है। यह 50 प्रतिशत बढ़कर 2023 इकाई हो गया। जबकि जून 2021 में 1347 ट्रैक्टर निर्यात बाजार में बेचे गए थे।

महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की सेल्स रिपोर्ट जून 2022

विवरण   जून 2022  जून 2021 परिवर्तन (प्रतिशत में)
घरेलू 39825  46875  -15 प्रतिशत
निर्यात      2023   1347  50 प्रतिशत
कुल   41848  48222  -13 प्रतिशत

 

मानसून का पूर्वानुमान ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने वाला

इस बार मानसून का पूर्वानुमान आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने वाला साबित हो सकता है। ऐसी संभावना जताते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा है कि हमने जून 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 39,825 ट्रैक्टर बेचे हैं। रबी उत्पादन के लिए अच्छी कीमतों के साथ, किसानों के साथ नकदी प्रवाह अच्छा रहा। सरकार की मंजूरी में वृद्धि सभी खरीफ फसलों के लिए एमएसपी और सामान्य मानसून का पूर्वानुमान एक बंपर खरीफ फसल के लिए बहुत सकारात्मक है। यद्यपि खरीफ फसलों के उत्पादक प्रमुख राज्यों में कम वर्षा के कारण पिछले साल की तुलना में खरीफ की बुआई इस सीजन के पहले पखवाड़े में कम हुई है। इसके बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे की प्रगति देश की सकारात्मक भावनाओं को लेकर आया है। यह आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने वाला है। निर्यात बाजार में हमने पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2023 ट्रैक्टर बेचे हैं।

जाने, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के बारे में

आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी की स्थापना 1945 में कंपनियों के एक बहुराष्ट्रीय संघ के तौर पर हुई थी। तब इसका नाम मुहम्मद एंड महिंद्रा के नाम से जाना जाता था। इसके बाद 1948 में इसका नामकरण महिंद्रा एंड महिंद्रा किया गया। यह कंपनी वर्तमान में 100 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। महिंद्रा विश्व में कृषि उपकरण, सूचना एवं प्रोद्योगिकी उपयोगिता वाहनों और वित्तीय सेवाओं में अग्रणी है। गौरतलब है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बेहतरीन कृषि उपकरण और ट्रैक्टर का उत्पादन करते हैं। 15 से 75 एचपी श्रेणी के महिंद्रा ट्रैक्टर भारतीय किसानों के हितों और विविधता से मेल खाता है। ट्रैक्टर की विशिष्टताओं के साथ ट्रैक्टर की कीमतें इसे सभी समय के सर्वश्रेष्ठ निर्माताओं में से एक बनाती हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी भली भांति जानती है कि उसके ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा क्या है? इसीलिए वे किसानों की मांग के अनुसार उत्पादन करते हैं। वे ग्राहकों की परवाह करते हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back