प्रकाशित - 08 Aug 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर बहुत अधिक लोकप्रिय है। किसानों के फायदे के लिए महिंद्रा कंपनी नई-नई तकनीक के ट्रैक्टर लांच करती रहती है। यहां आपको 45 से 50 एचपी श्रेणी में महिंद्रा के दो शानदार ट्रैक्टर महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 के बीच तुलनात्मक जानकारी दी गई है। ये दोनों ट्रैक्टर महिंद्रा के अन्य मॉडलों से थोड़े अलग हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को महिंद्रा ने एक्सट्रा पावर के साथ लांच किया है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर को अत्याधुनिक तकनीक के साथ लांच किया है। इन दोनों ट्रैक्टरों में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 के बीच तुलना की गई है। ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आते हैं।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 के स्पेसिफिकेशन्स की अलग-अलग जानकारी दी गई है। ये दोनों ही ट्रैक्टर 45 से 50 एचपी श्रेणी में आते हैं। इन दोनों ट्रैक्टरों के इंजन, ट्रांसमिशन, ब्रेक-स्टीयरिंग, पीटीओ, हाईड्रोलिक्स, डाइमेंशन, टायर और कीमत के बारे में बताया गया है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर, 47 एचपी और 2979 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसमें 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप विद प्री क्लीनर टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। पीटीओ पावर 42 एचपी है। इंजन 192 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर 47 हॉर्स पावर का दमदार इंजन दिया गया है। इंजन रेटेड आरपीएम 2000 दी गई है। पीटीओ पॉवर 43.1 एचपी है। कूलिंग का सिस्टम पैररल है। इस ट्रैक्टर का इंजन 192 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। साथ ही ड्यूल क्लच का ऑप्शन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.25 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 32.14 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। यह मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर में भी तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं। स्टीयरिंग डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग होती है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 6 स्प्लाइन वाली पीटीओ दी गई है। जो 1890 इंजन रेटेड आरपीएम पर 540 आरपीएम की गति से काम करती है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर डबल स्पीड वाली पीटीओ दी गई है। जो 540 स्टैंडर्ड और 540 ईकोनॉमी की स्पीड से काम करती है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1480 किलोग्राम है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 14.9 x 28 साइज में आते हैं।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 साइज में दिए गए हैं। ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स | महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस | महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 |
---|---|---|
सिलेंडर | 4 | 4 |
एचपी | 47 | 47 |
पीटीओ पावर | 42 एचपी | 43.1 एचपी |
टॉर्क | 192 एनएम | 192 एनएम |
क्लच | सिंगल/ड्यूल | सिंगल |
गियर | 8 फारवर्ड+2रिवर्स | 12 फारवर्ड+3रिवर्स |
स्पीड | 31.25 किमी/प्रतिघंटा | 32.14 किमी/प्रतिघंटा |
लिफ्टिंग क्षमता | 1480 किलो | 1700 किलो |
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।