हरियाणा में बनेगा कुबोटा का नया कृषि मशीनरी प्लांट, कंपनी करेगी 2000 करोड़ रुपए का निवेश

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, मुख्यमंत्री की जापान यात्रा के दौरान ऐतिहासिक घोषणा 

हरियाणा के किसानों व युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जापान की प्रमुख कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी कुबोटा कॉर्पोरेशन राज्य में 2,000 करोड़ रुपए का निवेश कर एक अत्याधुनिक कृषि मशीनरी निर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। इस निवेश की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जापान यात्रा के दौरान की गई, जिसमें उन्होंने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए कई औद्योगिक बैठकों में हिस्सा लिया। कुबोटा यह संयंत्र एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में स्थापित करेगी। 

मुख्यमंंत्री ने किया कुबोटा के ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र का दौरा

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस समय जापान की आधिकारिक यात्रा पर है। यात्रा के दौरान उन्होंने ओसाका स्थित कुबोटा के ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र का दौरा किया और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के बाद कंपनी ने हरियाणा में बड़े निवेश की घोषणा की। इसका उद्देश्य कृषि उपकरण निर्माण और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। 

हरियाणा को कृषि उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम 

राज्य सरकार का मानना है कि यह निवेश हरियाणा को कृषि उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक कृषि-प्रधान राज्य है और यहां की उद्योग समर्थक नीतियां निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों को समय पर मंजूरी और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रियाओं को सरलीकृत किया है।

युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

कुबोटा और एस्कॉर्ट्स की साझेदारी से बनने वाला यह नया संयंत्र न केवल उन्नत कृषि मशीनरी का उत्पादन करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए हजारों नए रोजगार अवसर भी सृजित करेगा। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, वरिष्ठ नौकरशाहों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी इस यात्रा में शामिल था। 

हरियाणा में बनते हैं देश के आधे से ज्यादा ट्रैक्टर

मुख्यमंत्री ने कुबोटा की नवाचार-आधारित उत्पादन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की मजबूत औद्योगिक क्षमता, प्रशिक्षित कार्यबल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इसे भारत के सबसे निवेश-अनुकूल राज्यों में से एक बनाते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सड़कों पर चलने वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है और देश के आधे से ज्यादा ट्रैक्टर भी यहीं निर्मित होते हैं।

हरियाणा की लॉजिस्टिक्स सुविधाएं राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

सैनी ने यह भी कहा कि हरियाणा की लॉजिस्टिक्स सुविधाएं राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर हैं, जिससे यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बन चुका है। इस परियोजना से राज्य में तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि यह घोषणा उस समय हुई जब मुख्यमंत्री ने जापान के ओसाका में आयोजित आगामी विश्व एक्सपो 2025 में हरियाणा पवेलियन के उद्घाटन में हिस्सा लिया। उन्होंने जापान की उन्नत तकनीक और दक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत “विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में जापान से बहुत कुछ सीख सकता है। 

टोक्यो से ओसाका तक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से सफर अनुभव

जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो से ओसाका तक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा की। सैनी ने कहा कि इस अनुभव ने भारत की हाई-स्पीड रेल परियोजना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा और भारत दोनों ही अब अपने औद्योगिक और परिवहन तंत्र को जापान की दक्षता और नवाचार से प्रेरित होकर आगे बढ़ा रहे हैं। 

कुबोटा का यह निवेश कृषि उपकरण क्षेत्र को देगा नई दिशा

मुख्यमंत्री सैनी ने अंत में कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-समर्थक नीतियां, आधुनिक बुनियादी ढांचा और कुशल मानव संसाधन हरियाणा को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं। कुबोटा का यह निवेश न केवल कृषि उपकरण क्षेत्र को नई दिशा देगा, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के भविष्य को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस तरह कुबोटा के निवेश हरियाणा में रोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगा जिससे बेरोजगारी की समस्या से कुछ हद तक हल करने में सहायता मिलेगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें