कुबोटा एमयू 5501 : 55 HP में सबसे बेहतरीन जापानी-तकनीक वाला ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 19 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

कुबोटा एमयू 5501 : 55 HP में सबसे बेहतरीन जापानी-तकनीक वाला ट्रैक्टर

जानें, कुबोटा एमयू 5501, 55 HP ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कुबोटा एमयू 5501 का 55HP ट्रैक्टर सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में जापानी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये शक्तिशाली ट्रैक्टर और भी प्रभावी तरीके से काम करता है। यह कम समय में खेती के सभी काम आसानी से कर सकता है। सभी एडवांस तकनीक के साथ इस ट्रैक्टर में 2434 सीसी का मजबूत इंजन दिया गया है। इसकी इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। इसमें काफी शानदार फीचर्स दिए गए है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इसके साथ ही इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड काफी शानदार है। इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग टाइप का स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में खेत पर लगातार लंबे समय तक काम करने के लिए 65 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक आता है। इतना ही नहीं इसकी लिफ्टिंग क्षमता भी काफी मजबूत है। यह ट्रैक्टर 1800 से लेकर 2100 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता रखता है। इस तरह ये ट्रैक्टर खेती-किसानी के साथ ही व्यावसायिक कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकने वाला ट्रैक्टर है। किसान भाइयों आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको कुबोटा एमयू 5501, 55 HP ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे है।

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

इंजन

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 2434 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसका इंजन रेटेड 2300 आरपीएम हैं। इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए कूल्ड लिक्विड टाइप सिस्टम दिया गया है। इसमें ड्राई टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 46.8 एचपी है।   

ट्रांसमिशन

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें 12 V 88 Ah की बैटरी दी गई है। इसका अल्टरनेटर 12 V 40 A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 3.0 से लेकर 31.0 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 5.0 से लेकर 13.0 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक व स्टीयरिंग

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में तेल से डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें पावर टाइप स्टीयरिंग दी गई है। यह ट्रैक्टर इंडिपेंडेंट ड्यूल पी.टी.ओ रिवर्स पी.टी.ओ के साथ आता है। यह 540 या 750 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में 65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे यह खेत में लगातार कई घंटों तक काम कर सकता है।

हाइड्रोलिक

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में 1800-2100 किलोग्राम तक का वजन उठाने की दमदार क्षमता है। यह ट्रैक्टर 3 पॉइंट लिंकेज ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण (ADDC) के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2200 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 2100 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3250 एमएम और चौड़ाई 1850 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 415 एमएम है। इसका ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2850 एमएम है।

पहिए और टायर

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर 7.5 x 16 साइज और पिछला टायर 16.9 x 28 साइज का आता है। 

सामान और सुविधाएं

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर के साथ कंपनी टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बम्फर, ड्राबार जैसे सामान देती है। इसके अलावा कंपनी इस ट्रैक्टर के साथ अतिरिक्त सुविधाएं भी देती है जिनमें हाई टोक बैकअप, मोबाइल चार्जर, तेल में डूबे डिस्क ब्रेक - प्रभावी और कुशल ब्रेक शामिल हैं।

कीमत

कुबोटा एमयू 5501 के 55HP, 2WD ट्रैक्टर की कीमत (Kubota MU5501, 55HP, 2WD tractor price) 9.29 से लेकर 9.47 लाख* रुपए तक है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी देती है।

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडर की संख्या 4
एचपी कैटेगिरी 55 HP
पीटीओ एचपी 46.8 HP
इंजन  2434 सीसी
ट्रांसमिशन  सिंक्रोमेश टाइप ट्रांसमिशन
गियर बॉक्स  8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर
ब्रेक  तेल में डूबे हुए ब्रेक
हाइड्रोलिक क्षमता 1800-2100 किलोग्राम
फ्यूल टैंक  65 लीटर
वारंटी 5000 घंटे या 5 साल
कीमत   9.29 से लेकर 9.47 लाख* रुपए तक

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से आपको कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा कुबोटा या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन आता है?

उत्तर: कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में 2434 सीसी का इंजन आता है।

प्रश्न 2. कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

उत्तर: कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर में 65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

प्रश्न 3. कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता हैं?

उत्तर: कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आता है।

प्रश्न 4. कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर: कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर की कीमत 9.29 से लेकर 9.47 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न 5. कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर पर कंपनी कितने साल की वारंटी देती है?

उत्तर: कुबोटा एमयू 5501, 55HP ट्रैक्टर पर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टरफार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back