राजस्थान किसानों के लिए खुशखबरी: अब सोनालिका ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 51,001 रुपए का बंपर डिस्काउंट

Share Product प्रकाशित - 26 Sep 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

राजस्थान किसानों के लिए खुशखबरी: अब सोनालिका ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 51,001 रुपए का बंपर डिस्काउंट

जानें, सोनालिका ट्रैक्टर के किस ट्रैक्टर पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। फसल कटाई और त्योहारी सीजन को देखते हुए सोनालिका किसानों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। अब सोनालिका ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को 51,001 रुपए तक का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट सोनालिका के दो ट्रैक्टर मॉडल पर दिया जा रहा है। यह ट्रैक्टर 35 व 52 एचपी केटेगरी के हैं जिन्हें खरीदने पर आपको 38,001 रुपए से लेकर 51,001 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर सोनालिका के डीलरशिप पर मिल रहा है। बात करें राजस्थान की तो यहां सोनालिका के दो ट्रैक्टर मॉडल जिनमें सोनालिका डीआई 50 डीएलएक्स और सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी पर दिया जा रहा है। ये दोनों ट्रैक्टर मॉडल किसानों के लिए बेहद शानदार ट्रैक्टर मॉडल हैं। इन ट्रैक्टर मॉडल के आकर्षक फीचर्स के साथ इस पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है जो किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। किसान स्थानीय सोनालिका डीलरशिप से इन ट्रैक्टरों के डिस्काउंट से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सोनालिका डीआई 50 डीएलएक्स ट्रैक्टर खरीदने पर कितना होगा लाभ

सोनालिका डीआई 50 डीएलएक्स ट्रैक्टर की खरीद पर राजस्थान के किसानों को बहुत अधिक लाभ मिल रहा है। सोनालिका डीआई 50 डीएलएक्स, 52 एचपी ट्रैक्टर जो पहले 7,71,000 रुपए का था, उस पर 50,001 रुपए का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट मिलने के बाद यह ट्रैक्टर आपको 7,19,999 रुपए में पड़ेगा यानी आपके लिए महाबचत का शानदार आफर। इस ट्रैक्टर की खरीद पर सीधे-सीधे आपको 51,001 रुपए का लाभ हो रहा है।

सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी ट्रैक्टर खरीदने पर कितना होगा फायदा

इसी प्रकार सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी ट्रैक्टर खरीदने पर प्रदेश के किसानों को भारी लाभ मिल रहा है। सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी ट्रैक्टर जो पहले 5,20,000 रुपए का था, उस पर 38,001 रुपए का बंपर डिस्काउंट दिया जा रह है। डिस्काउंट मिलने के बाद यह ट्रैक्टर आपको 4,81,999 रुपए का पड़ेगा। इस तरह इस ट्रैक्टर पर भी आपको सीधे-सीधे 38,000 रुपए का लाभ हो रहा है।

सोनालिका डीआई 50 ​​डीएलएक्स ट्रैक्टर की क्या हैं विशेषाएं/फीचर्स

सोनालिका डीआई 50 डीएलएक्स ट्रैक्टर सुपर आकर्षक डिजाइन में आता है। इसमें 3065 सीसी शक्तिशाली इंजन है। इसमें कई शानदार फीचर्स है जो इसे दूसरें ट्रैक्टरों से खास बनाते हैं। सोनालिका डीआई 50 ​​डीएलएक्स ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषाएं और फीचर्स इस प्रकार से हैं

  • सोनालिका डीआई 50 डीएलएक्स ट्रैक्टर 52 एचपी के साथ आता है।
  • यह एक हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर है। इसमें सबसे भारी HDM इंजन दिया गया है। जो 210 NM की टॉर्क जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर अच्छा माइलेज देता है।
  • इसमें मल्टी स्पीड डीलक्स कैटेगरी में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स है।
  • इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड काफी शानदार है।
  • इसमें आयल इम्मरसेड ब्रेक आते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में पावर टाइप स्टीयरिंग है।
  • इसमें खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक आता है।
  • इस ट्रैक्टर में 2,000 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • इस ट्रैक्टर में मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर आते हैं। इसके फ्रंट टायर का साइज 7.5X16 और पीछे का टायर 14.9X 28 या 16.9X28 साइज का है।

सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी ट्रैक्टर की विशेषताएं/ फीचर्स

सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी केटेगरी के 34 एचपी रेंज में एक शानदार ट्रैक्टर है। इसमें 2780 सीसी पावरफुल इंजन दिया गया है जो खेतों में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसकी प्रमुख विशेषताएं/फीचर्स इस प्रकार से हैं

  • सोनालिका डीआई 734 ट्रैक्टर 35 एचपी रेंज में काफी अच्छा माइलेज देने वाला ट्रैक्टर है।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं।
  • सोनालिका डीआई 734, 35 एचपी की फॉरवर्ड स्पीड काफी शानदार है।
  • इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक आते हैं, जो कम फिसलन देते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग का विकल्प आता है।
  • इस ट्रैक्टर में बड़ा ईंधन टैंक है जिससे यह ट्रैक्टर अधिक समय तक खेतों लगातार काम कर सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • इस ट्रैक्टर में कई ट्रेड पैटर्न टायर शामिल हैं। इसके आगे के टायरों का साइज 6.00 x 16 और इसका पीछे का टायर 13.6 x 28 साइज का आता है।

सोनालिका ट्रैक्टर में क्या है खास

सोनालिका ट्रैक्टर भारत की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। सोनालिका ग्रुप ने अपने ट्रैक्टरों के निर्माण और बिक्री के लिए इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड की स्थापना की है। सोनालिका ग्रुप 20 एचपी से 120 एचपी रेंज में 65 से ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर देश और विदेश में किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करता है। अपनी विश्वसनीयता और किफायती की कीमत के कारण सोनालिका के ट्रैक्टर किसानों बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरसोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back