यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : कुल बिक्री में 38.7 प्रतिशत की वृद्धि

प्रकाशित - 04 Oct 2022

सितंबर 2022 में एस्कॉर्ट कुबोटा ने घरेलू बाजार में 42.7 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के लिए सितंबर 2022 का महीना खुशियां लेकर आया है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। इस महीने कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में नया रिकॉर्ड बनाया है। एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने घरेलू बाजार में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 12232 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 8816 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कुल बिक्री में 38.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 की जानकारी दी गई है। 

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : घरेलू बाजार में बेचे 11384 ट्रैक्टर

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड की ओर से सितंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में 42.7 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में घरेलू बाजार में 11384 यूनिट बेची है जबकि पिछले साल इसी महीने में 7975 यूनिट बेची गई थी। यहां आपको बता दें कि इस बार एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की है।

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : निर्यात बाजार में 848 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट कुबोटा ने घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी अधिक ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने सितंबर 2022 में निर्यात बाजार में 848 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में 841 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 (घरेलू और निर्यात)

विवरण सितंबर 2022 सितंबर 2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 11384   7975   42.7%
निर्यात बाजार 848  841  0.8%
कुल 12232 8816 38.7%

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़त बरकरार

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अब तक की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 (YTD) की भी घोषणा की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक छह महीनों में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 5.9% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने 2022 में 46,004 ट्रैक्टर बेचे थे। जबकि पिछले साल सितंबर 2021 में 43,450 यूनिट ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने  निर्यात बाजार में 26. 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के दौरान निर्यात बाजार में 4496 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 3558 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

भारत में एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट (YTD)

विवरण YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (%में)
घरेलू बाजार 46004 43450  5.9%
निर्यात बाजार 4496   3558   26.4%
कुल बिक्री 50,500 47008  7.4%  


Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें