एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : कुल ट्रैक्टर बिक्री में 7.2% की वृद्धि

Share Product प्रकाशित - 01 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : कुल ट्रैक्टर बिक्री में 7.2% की वृद्धि

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 14,492 ट्रैक्टर बेचे

अक्टूबर 2022 का महीना एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए खुशखबरी लेकर आया है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले अक्टूबर 2021 के मुकाबले अक्टूबर 2022 में ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू और निर्यात बाजार में 14 हजार 492 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में कुल 13 हजार 514 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस पर कुल बिक्री में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यहां आपको बता दें कि कंपनी ने घरेलू बाजार में वृद्धि हासिल की है जबकि निर्यात बाजार में पिछले अक्टूबर 2021 की तुलना में कम ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार में अक्टूबर 2022 में सबसे ज्यादा 13 हजार 843 ट्रैक्टर बेचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 12 हजार 232 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे थे। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 की पूरी जानकारी दी जा रही है, तो बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा बिक्री रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : घरेलू बाजार में 1094 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ओर से अक्टूबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में घरेलू बाजार में 13 हजार 843 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में 12 हजार 749 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बाजार में 1094 यूनिट ज्यादा बेची हैं। 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा बिक्री रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : निर्यात बाजार में 15.2 प्रतिशत की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में अधिक ट्रैक्टर बेचे हैं वहीं निर्यात बाजार में कम ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में निर्यात बाजार में कुल 649 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 के दौरान 765 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार 116 यूनिट कम बेची गई है। कुल मिलाकर निर्यात बाजार में 15.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 (घरेलू और निर्यात)

विवरण  अक्टूबर 2022 अक्टूबर 2021  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार   13843 12749 8.6%
निर्यात बाजार  649   765 -15.2%
कुल   14492   13514  7.2%


एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : बिक्री में बढ़त बरकरार

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले साल महीनों के दौरान ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अब तक की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 (YTD) की भी घोषणा की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 सात छह महीनों के दौरान कुल बिक्री में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस अवधि के दौरान कुल 64 हजार 992 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 60 हजार 522 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं कंपनी ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.5% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने 2022 में अप्रैल से अक्टूबर तक 59,847 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर तक 56,199 यूनिट ट्रैक्टर बेचे गए थे। इसके अलावा कंपनी ने निर्यात बाजार में 19.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 के दौरान निर्यात बाजार में 5145 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 4323 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

भारत में एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट (YTD) 

विवरण  YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (%में)
घरेलू बाजार 59847  56199    6.5%
निर्यात बाजार 5145   4323   19.0%
कुल बिक्री 64992 60522 7.4%

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back