प्रकाशित - 01 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
ट्रैक्टर इंडस्ट्री के अग्रणी ब्रांड एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए अगस्त 2022 का महीना खुशियां लेकर आया है। इस महीने कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की ओर से जारी की गई ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 में यह जानकारी सामने आई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जानते हैं कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अगस्त 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कितने ट्रैक्टर बेचे हैं।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टर सेल्स डाटा के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी ने अगस्त 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार 6 हजार 111 ट्रैक्टरों की बिक्री के साथ कुल बिक्री में 7.3% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त 2021 में 5,693 ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू और निर्यात बाजार में की थी।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अगस्त 2022 के दौरान घरेलू बाजार में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत ट्रैक्टर अधिक बेचे हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 5308 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अगस्त 2021 में 4920 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
विवरण | वित्तवर्ष 2023 | वित्तवर्ष 2022 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
घरेलू सेल्स | 5308 | 4920 | 7.9% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अगस्त 2022 में घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल बाजार में अगस्त 2022 में कुल 803 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अगस्त 2021 के दौरान कुल 773 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार निर्यात बिक्री में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 : निर्यात बाजार
विवरण | वित्तवर्ष 2023 | वित्तवर्ष 2022 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
निर्यात बाजार | 803 | 773 | 3.9% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी सितंबर से शुरू होने वाले त्यौहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रही है। त्यौहारी सीजन दीपावली के बाद तक लगातार चलेगा। कंपनी का कहना है कि अगस्त महीने में देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण किसानों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रही। कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण किसान चिंतित भी दिखे। इन सब चुनौतियों का सामना करने के बावजूद कंपनी ने अगस्त 2022 में ट्रैक्टर बिक्री में अच्छा प्रदर्शन कया है। ब्रांड आने वाले सितंबर और अगली तिमाही में त्योहारी सीजन के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहा है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok