यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : ट्रैक्टर बिक्री में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि

प्रकाशित - 03 Jan 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बाजार और निर्यात बाजार में कुल 5573 यूनिट बेची

ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए दिसंबर 2022 का महीना काफी अच्छा रहा है। ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि से बाजार में उत्साह का माहौल है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के एग्री मशीनरी सेगमेंट ने दिसंबर 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 5573 यूनिट बेचकर 18.7 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2021 में कुल 4695 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने घरेलू बाजार में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए वित्तवर्ष 2022-23 के नौ महीने भी काफी सकारात्मक रहे हैं। कंपनी ने अप्रैल से दिसंबर 22 के दौरान ट्रैक्टर सेल्स में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 के बारे में जानकारी दी जा रही है, तो बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स डाटा दिसंबर 2022 : घरेलू बाजार में 4979 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में 4979 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2021 में 4080 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू बाजार में 22 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। अगर निर्यात बाजार की बात की जाए तो कंपनी को निर्यात बाजार में कमी का सामना करना पड़ा है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2022 के दौरान निर्यात बाजार में 594 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2021 में 615 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार निर्यात में 3.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 (घरेलू और निर्यात)

विवरण दिसंबर 2022 दिसंबर 2021  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 4979 4080 22.0%
निर्यात बाजार 594 615     -3.4%
कुल   5573 4695 18.7%

तीसरी तिमाही में 10.7 प्रतिशत की ग्रोथ

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर रिपोर्ट दिसंबर 2022 के अनुसार कंपनी ने वित्तवर्ष 22-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कुल बिक्री में 10.7 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इस अवधि के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 28025 ट्रैक्टर बेचे गए हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 25325 ट्रैक्टर बेचे गए थे। वहीं कंपनी ने घरेलू बाजार में 26181 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही के दौरान 23321 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं निर्यात बाजार में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है। वर्त्तमान वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में निर्यात बाजार में कुल 1844 बेचे गए हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष इस समान तिमाही में 2004 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार निर्यात में 8 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है।

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट तीसरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर 2022 (घरेलू और निर्यात)

विवरण अक्टूबर-दिसंबर 2022 अक्टूबर-दिसंबर 2021   परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 26,181   23,321 12.3%
निर्यात बाजार 1,844 2,004 -8%
कुल 28,025 25,325 10.7%

नौ महीनों की कुल बिक्री में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने वित्त वर्ष 22-23 के शुरुआती नौ महीनों के दौरान कुल बिक्री में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अप्रैल से दिसंबर 22 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 78525 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 72333 ट्रैक्टर बेचे गए थे। यहां उल्लेखनीय है कि कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार दोनों में मजबूती से कदम जमाए रखे हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार में 72185 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 66771 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस प्रकार 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की है। वहीं निर्यात बाजार में 6340 ट्रैक्टर बेचकर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 5562 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया था।

भारत में एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल से दिसंबर 2022 (YTD)

विवरण वित्तवर्ष 22-23 वित्तवर्ष 21-22  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 72,185 66,771 8.1%
निर्यात बाजार 6,340 5,562  14.0%
कुल 78,525 72,333  8.6%


Tractor Junction also Offers a Monthly Subscription to Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe to our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें