एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पेश किए डिजिट्रैक के 3 नए ट्रैक्टर मॉडल, खेती और ढुलाई दोनों में देंगे दमदार प्रदर्शन
प्रकाशित - 02 May 2026
by Vivek Tailang
Digitrac PP 46i 4WD, PP 43+i और PP 41i मॉडल हुए प्रदर्शित, किसानों को मध्यम HP रेंज में मिलेंगे नए विकल्प
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (Escorts Kubota Limited) ने अपने फरीदाबाद मुख्यालय में डिजिट्रैक (Digitrac) रेंज के तीन नए ट्रैक्टर मॉडलों का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस कार्यक्रम में डिजिट्रैक पीपी 46 आई 4डब्ल्यूडी (Digitrac PP 46i 4WD), डिजिट्रैक पीपी 43 प्लस आई (Digitrac PP 43+i) और डिजिट्रैक पीपी 41आई (Digitrac PP 41i) मॉडल पेश किए। इस आयोजन में इन्फ्लुएंसर, डीलर और विजिटर शामिल हुए, जिन्होंने इन ट्रैक्टरों को करीब से देखा और इनके फीचर्स की जानकारी ली।
कंपनी के अनुसार, ये मॉडल पहले ही पावरट्रैक (Powertrac) ब्रांड के तहत डिजिट्रैक (Digitrac) सीरीज में लॉन्च किए जा चुके हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य मौजूदा रेंज को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना और खेती के साथ-साथ परिवहन कार्यों में इनके उपयोग को सामने लाना था।
किसानों के लिए बढ़े नए विकल्प
एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) लगातार भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुसार अपने ट्रैक्टर पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। डिजिट्रैक (Digitrac) रेंज में इन तीन नए मॉडलों के आने से मध्यम एचपी (HP) श्रेणी में किसानों को और बेहतर विकल्प मिलेंगे। कंपनी का फोकस ऐसे ट्रैक्टर देने पर है जो खेत के कामों के साथ ढुलाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
Popular Tractors
डिजिट्रैक पीपी 46 आई 4डब्ल्यूडी (46 Digitrac PP 46i 4WD) का दमदार प्रदर्शन
कार्यक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान डिजिट्रैक पीपी 46 आई 4डब्ल्यूडी (Digitrac PP 46i 4WD) मॉडल ने खींचा। यह ट्रैक्टर भारी-भरकम कृषि कार्यों के लिए तैयार किया गया है। इसमें 4WD सिस्टम दिया गया है, जो गीली मिट्टी, ऊबड़-खाबड़ खेत और कठिन परिस्थितियों में बेहतर पकड़ देता है। यह मॉडल जुताई, हैवी कृषि इंप्लीमेंट्स चलाने और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयोगी माना जा रहा है। जिन किसानों के पास कठिन भूमि या बड़े खेत हैं, उनके लिए यह ट्रैक्टर अच्छा विकल्प बन सकता है।
डिजिट्रैक पीपी 43 प्लस आई (Digitrac PP 43+i ) में पावर और स्पीड
डिजिट्रैक पीपी 43 प्लस आई (Digitrac PP 43+i को पावर और तेज गति के संतुलन के साथ तैयार किया गया है। यह मॉडल खेतों में नियमित कामों के साथ-साथ ढुलाई कार्यों के लिए भी उपयुक्त है। इसकी हाई स्पीड कैपेसिटी किसानों का समय बचाने में मदद कर सकती है। यह ट्रैक्टर कई प्रकार के कृषि यंत्रों के साथ काम करने में सक्षम है, जिससे बुवाई, जुताई, ट्रॉली परिवहन और अन्य रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकते हैं।
डिजिट्रैक पीपी 41आई (Digitrac PP 41i) भी बना आकर्षण का केंद्र
डिजिट्रैक पीपी 41आई (Digitrac PP 41i) मॉडल भी इस प्रदर्शन का हिस्सा रहा। कंपनी ने इसे सामान्य खेती कार्यों के लिए डिजाइन किया है। इसमें 45 HP का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो अच्छी शक्ति और बेहतर फ्यूल एफिशिएसी देने में सक्षम है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे संचालन आसान होता है। साथ ही इसमें डुअल क्लच फीचर भी मौजूद है, जो मशीनों के साथ काम करते समय सुविधा देता है। इस मॉडल की 2000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता इसे जुताई, स्प्रेइंग, रोटावेटर संचालन और हल्के परिवहन जैसे कार्यों के लिए उपयोगी बनाती है।
खेती और ढुलाई दोनों पर फोकस
कंपनी ने इन तीनों मॉडलों को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिन्हें एक ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो खेती के साथ-साथ कमर्शियल उपयोग में भी मदद करे। यही वजह है कि डिजिट्रैक (Digitrac) रेंज को मल्टीपर्पज उपयोग के तौर पर पेश किया जा रहा है।
डिजिट्रैक (Digitrac) पोर्टफोलियो हुआ मजबूत
इन मॉडलों के प्रदर्शन के साथ एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) ने साफ संकेत दिया है कि कंपनी भारतीय ट्रैक्टर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। डिजिट्रैक (Digitrac) सीरीज अब उन किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है जो मध्यम एचपी (HP) सेगमेंट में पावर, फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं। आने वाले समय में यह रेंज ग्रामीण बाजारों और प्रगतिशील किसानों के बीच अच्छी मांग हासिल कर सकती है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पेश किए डिजिट्रैक के 3 नए ट्रैक्टर मॉडल से संबंधित सवाल और उनके जवाब (FAQs):
प्रश्न 1. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कौन से नए डिजिट्रैक ट्रैक्टर मॉडल पेश किए हैं?
उत्तर: कंपनी ने डिजिट्रैक पीपी 46 आई 4डब्ल्यूडी, डिजिट्रैक पीपी 43 प्लस आई और डिजिट्रैक पीपी 41आई मॉडल प्रदर्शित किए हैं।
प्रश्न 2. डिजिट्रैक पीपी 46 आई 4डब्ल्यूडी किस काम के लिए उपयुक्त है?
उत्तर: यह मॉडल भारी कृषि कार्यों, जुताई, बड़े इंप्लीमेंट्स चलाने और ट्रॉली ढुलाई के लिए उपयुक्त है।
प्रश्न 3. डिजिट्रैक पीपी 43 प्लस आई की खासियत क्या है?
उत्तर: इस ट्रैक्टर में पावर और हाई स्पीड का संतुलन दिया गया है, जिससे खेती और परिवहन दोनों कार्य आसान होते हैं।
प्रश्न 4. डिजिट्रैक पीपी 41आई में कौन सा इंजन दिया गया है?
उत्तर: इस मॉडल में 45 HP का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, साथ ही 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है।
प्रश्न 5. किसानों को इन नए मॉडलों से क्या फायदा होगा?
उत्तर: मध्यम HP रेंज में किसानों को नए विकल्प मिलेंगे, जो खेती, ढुलाई और मल्टीपर्पज उपयोग में बेहतर प्रदर्शन देंगे।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe to our Youtube Channel for more Industry Insights- https://dub.sh/TJYouTube
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok