घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2023 : बिक्री में 19.24 प्रतिशत की गिरावट, 44735 ट्रैक्टर बेचे

Share Product प्रकाशित - 03 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2023 : बिक्री में 19.24 प्रतिशत की गिरावट, 44735 ट्रैक्टर बेचे

न्यू हॉलैंड को छोड़कर सभी कंपनियों की बिक्री में गिरावट, महिंद्रा ने बेचे सबसे ज्यादा ट्रैक्टर

ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के लिए दिसंबर 2023 का महीना निराशाजनक रहा है। कुल ट्रैक्टर बिक्री में 19.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सभी कंपनियों ने कुल मिलाकर 44735 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2022 में 55390 ट्रैक्टर बेचे गए थे। दिसंबर 2023 में न्यू हॉलैंड को छोड़कर सभी कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। आईये, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से घरेलू ट्रैक्टर बिक्री दिसंबर 2023 के बारे में विस्तार जानें।

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2023 : जानिए किस कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2023 में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं लेकिन यह बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम है। कंपनी को ट्रैक्टर बिक्री में 16.9 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 18028 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 21640 यूनिट बेची गई थी। 3612 यूनिट की कम बिक्री के बावजूद महिंद्रा ने मार्केट शेयर में 1.23 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने दिसंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 18,028 ट्रैक्टर बेचे हैं। कृषि गतिविधियों में कमी के कारण खुदरा बिक्री में कमी आई है, जो कि एक सामान्य बात है। निर्यात बाजार में, कंपनी ने 1,110 ट्रैक्टर बेचे हैं।

टैफे : टैफे ग्रुप की बिक्री में 28.71 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 7345 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 10303 यूनिट की बिक्री की गई थी। कंपनी ने 2958 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। वहीं मार्केट शेयर में 2.18 प्रतिशत का नुकसान उठाया है।

सोनालिका : सोनालिका ने दिसंबर 2023 के दौरान 5826 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि पिछले साल दिसंबर 2022 के दौरान 6862 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने 1036 यूनिट की कम बिक्री के साथ 15.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने मार्केट शेयर में 0.63 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

जॉन डियर : जॉन डियर ट्रैक्टर ने दिसंबर 2023 के दौरान मार्केट शेयर में 0.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने 4223 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 5443 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने 1220 यूनिट कम बेचकर 22.41 प्रतिशत की कमी देखी है।

एस्कॉर्ट्स ग्रुप : एस्कॉर्ट्स ने दिसंबर 2023 में 17.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ घरेलू बाजार में 4131 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2022 में 4979 यूनिट की बिक्री की गई थी। कंपनी ने 848 यूनिट की कम बिक्री की है। साथ ही मार्केट शेयर में 0.25 की मामूली ग्रोथ दर्ज की है।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर : दिसंबर 2023 के दौरान सिर्फ न्यू हॉलैंड ने ही ट्रैक्टर बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 4.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2064 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2022 में 1972 यूनिट की बिक्री हुई थी।  साथ ही कंपनी ने मार्केट शेयर में 1.05 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

कुबोटा : कुबोटा ट्रैक्टर ने घरेलू बिक्री में 29.23 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 1600 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 2261 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने कुल 661 ट्रैक्टर कम बेचकर मार्केट शेयर में भी 0.51 प्रतिशत का नुकसान उठाया है।

प्रीत : प्रीत ट्रैक्टर ने 14 ट्रैक्टर कम बेचकर घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 3.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 421 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2022 में 435 ट्रैक्टर बेचे गए थे। हालांकि कंपनी के मार्केट शेयर में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही है।
इंडो फार्म : इंडो फार्म ट्रैक्टर ने दिसंबर 2023 के दौरान 20.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 412 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान 519 यूनिट की बिक्री की थी। कंपनी ने 107 ट्रैक्टरों की कम बिक्री के कारण मार्केट शेयर में 0.02 प्रतिशत का नुकसान उठाया है।

वीएसटी ट्रैक्टर : वीएसटी ने दिसंबर 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में सबसे बड़ी 35.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने 265 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 414 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने मार्केट शेयर में भी 0.16 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।

ऐस ट्रैक्टर : ऐस ने 10.96 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 203 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 228 ट्रैक्टरों की बिक्री की गई थी। साथ ही कंपनी के मार्केट शेयर में 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई है।

कैप्टन : कैप्टन ट्रैक्टर ने दिसंबर 2023 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 35.29 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 176 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 272 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी के मार्केट शेयर में 0.10 प्रतिशत की कमी देखी गई है।  

एसडीएफ ट्रैक्टर : सामे ड्यूज फार ट्रैक्टर ने घरेलू बिक्री में 33.87 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 41 यूनिट बेची है जबकि दिसंबर 2022 के दौरान 62 ट्रैक्टर बेचे गए थे। एसडीएफ के मार्केट शेयर में 0.02 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back