यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2022 : ट्रैक्टर कंपनियों ने 6.52 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

प्रकाशित - 07 Dec 2022

नवंबर 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे सबसे ज्यादा ट्रैक्टर, कैप्टन ने हासिल की सबसे ज्यादा ग्रोथ

देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ कर रही है। नवंबर 2022 का महीना इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद रहा है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने घरेलू बाजार में पिछले साल के मुकाबले 6.52 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री डाटा नवंबर 2022 (Domestic Tractor Sales Data Nov 2022) में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में कुल 14 प्रमुख कंपनियां शामिल है। इनमें 8 कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि 6 कंपनियों को ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा ट्रैक्टर हर बार की तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे हैं जबकि सबसे कम ट्रैक्टर सामे ड्यूज फार ने बेचे हैं। सबसे ज्यादा ग्रोथ कैप्टन कंपनी को मिली है जबकि सबसे कम ग्रोथ जॉन डियर कंपनी को मिली है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2022 (Domestic Tractor Sales Reports Nov 2022) की पूरी जानकारी दी गई है।

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री डाटा नवंबर 2022 : पिछले साल के मुकाबले 4158 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे

देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने नवंबर 2022 में पिछले साल के मुकाबले 4158 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे हैं। पिछले साल नवंबर 2021 में कुल 63,783 ट्रैक्टर बेचे गए थे जबकि इस साल नवंबर 2022 में 67,941 ट्रैक्टर बेचे गए हैं। नवंबर 2022 की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चलता है कि टॉप ट्रैक्टर ब्रांड्स के निर्माताओं ने अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। नवंबर 2022 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 6.52% की वृद्धि ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए सुखद अनुभव है।

टॉप ट्रैक्टर ब्रांड घरेलू बिक्री डेटा नवंबर 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 29,180 यूनिट दर्ज की गई, जबकि नवंबर 2021 में यह 26,094 यूनिट थी। इस प्रकार महिंद्रा ट्रैक्टर घरेलू बिक्री के आंकड़ों में 11.83% की वृद्धि दर्ज की गई है।

टैफे ग्रुप ने नवंबर 2022 में घरेलू बाजार में 11314 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में 10,707 ट्रैक्टर बेचे गए थे। टैफे समूह की घरेलू बिक्री रिपोर्ट 5.67% की वृद्धि दर्शाती है।

सोनालिका ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री नवंबर 2022 में 7,870 दर्ज की गई, जबकि पिछले नवंबर 2021 में यह 8,684 यूनिट थी। लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड सोनालिका की घरेलू बिक्री रिपोर्ट बिक्री में 9.37% की गिरावट दिखाती है।

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 यूनिट रही। जबकि नवंबर 2021 में यह 6,517 यूनिट थी। एस्कॉर्ट्स का नवंबर 2022 का घरेलू बिक्री डेटा 12.92% की वृद्धि दर्शाता है।

जॉन डियर ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 5,255 यूनिट दर्ज की गई है जबकि पिछले साल नवंबर 2021 में यह 5,243 यूनिट थी। इससे जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री में 0.23% की वृद्धि हुई।

न्यू हॉलैंड ने नवंबर 2022 में 2,332 यूनिट बेची हैं जबकि नवंबर 2021 में 2,656 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार न्यू हॉलैंड की बिक्री में 12.20% की गिरावट देखी गई।

कुबोटा ट्रैक्टर्स ने नवंबर 2022 में 43.61% की शानदार वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने नवंबर 2022 में घरेलू बाजार में 2,157 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में 1,502 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

इंडो फार्म को नवंबर 2022 की घरेलू बिक्री में 4.44% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 516 यूनिट बेची है जबकि नवंबर 2021 में 540 यूनिट बेची गई थी।

ट्रैक्टर इंडस्टी की प्रमुख कंपनी वीएसटी ने नवंबर 2022 में घरेलू बिक्री में 1.62% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 439 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में 432 यूनिट बेची थी।

प्रसिद्ध मेड-इन-इंडिया ब्रांड प्रीत ट्रैक्टर्स ने नवंबर 2022 में 435 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि नवंबर 2021 में 525 यूनिट्स बेची गई थी। इस प्रकार घरेलू बिक्री में 17.14% की गिरावट देखी गई है।

कैप्टन ने नवंबर 2022 में 404 यूनिट ट्रैक्टर बेचकर 86.18% की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने नवंबर 2021 में 217 ट्रैक्टर बेचे थे। 

फोर्स ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री नवंबर 2022 में 286 यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने नवंबर 2021 में 306 यूनिट बेची थी। इस प्रकार कंपनी की बिक्री में 6.54% की गिरावट हुई है।

ऐस ट्रैक्टर ब्रांड के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी उत्साहजनक रहा है। कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में 39.30% की वृद्धि दर्ज की है। ऐस ने नवंबर 2022 में 280 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में 201 यूनिट बेची गई थी। 

सामे ड्यूज फार ने नवंबर 2022 के दौरान सबसे कम ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने इस महीने में 114 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में 159 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी को 28.30% की गिरावट का सामना करना पड़ता है। 

कुल मिलाकर घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में नवंबर 2022 काफी अनुकूल रहा है। ट्रैक्टर कंपनियों को आगामी महीनों में भी बेहतर बिक्री की उम्मीद है। 

मासिक घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन समाचार के साथ हमेशा बने रहें।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.40 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें