घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2025: 30.08% की जबरदस्त उछाल, 92,745 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

रबी सीजन की तैयारी, मजबूत ग्रामीण मांग और आसान फाइनेंसिंग से ट्रैक्टर उद्योग में आई तेजी

भारत के घरेलू ट्रैक्टर उद्योग ने नवंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर भावना, रबी सीजन की तैयारी और मजबूत फाइनेंसिंग सपोर्ट के चलते ट्रैक्टरों की थोक बिक्री 92,745 यूनिट्स तक पहुंच गई। यह आंकड़ा नवंबर 2024 में दर्ज 71,300 यूनिट्स से काफी अधिक है, जिससे वर्ष-दर-वर्ष 30.08% की प्रभावशाली बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकांश कंपनियों ने अच्छी वृद्धि दर्ज की, हालांकि बाजार हिस्सेदारी में फेरबदल जारी रहा।

ब्रांड-वाइज ट्रैक्टर बिक्री प्रदर्शन – नवंबर 2025

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (M&M) ने 42,273 ट्रैक्टर बेचकर उद्योग में नेतृत्व बनाए रखा। पिछले साल इसी अवधि में 31,746 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिससे 33.16% की वृद्धि दर्ज हुई। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 44.52% से बढ़कर 45.58% हो गई यानी 1.06 प्रतिशत अंकों का सुधार हुआ। 

टैफे (TAFE) ने 15,088 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल 11,918 यूनिट्स थी। इसमें 26.60% की वृद्धि देखी गई। बाजार हिस्सेदारी 16.72% से घटकर 16.27% हो गई जिससे 0.45 प्रतिशत अंकों की कमी देखी गई।

सोनालीका ने 10,849 यूनिट्स की बिक्री की, जो 8,812 यूनिट्स की तुलना में 23.12% ज्यादा है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12.36% से गिरकर 11.70% हो गई यानी इसमें 0.66 प्रतिशत अंकों की कमी आई।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 10,122 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल 8,730 यूनिट्स थे। इसमें 15.95% की वृद्धि दर्ज हुई। बाजार हिस्सेदारी 12.24% से घटकर 10.91% हो गई जिससे 1.33 प्रतिशत अंकों की कमी देखी गई। 

जॉन डियर ने इस महीने 8,788 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल 5,508 यूनिट्स थी। कंपनी ने 59.55% की सबसे उच्च वृद्धि दर्ज की। इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.73% से बढ़कर 9.48% हो गई जिससे 1.75 प्रतिशत अंकों का सबसे बड़ा उछाल दिखाई दिया। 

न्यू हॉलैंड ने 3,701 यूनिट्स की बिक्री की, जो 3,014 यूनिट्स से 22.79% ज्यादा है। वहीं इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.23% से मामूली घटकर 3.99% हो गई जिसमें 0.24 प्रतिशत अंकों की कमी आई। 

वीएसटी (VST) ने 450 यूनिट्स बेचे, जो 284 यूनिट्स की तुलना में 58.45% अधिक हैं। इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.40% से बढ़कर 0.49% हो गई जो 0.09 प्रतिशत अंकों का सुधार है। 

इंडो फार्म ने 428 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल 362 यूनिट्स थे जिससे18.23% की वृद्धि हुई। इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.51% से घटकर 0.46% हो गई जिसमें 0.05 प्रतिशत अंकों की कमी आई। 

एसडीएफ (SDF) ने 79 यूनिट्स बेचे, जो 62 यूनिट्स की तुलना में 27.42% ज्यादा हैं। बाजार हिस्सेदारी 0.09% पर स्थिर रही।

कैप्टन ट्रैक्टर ने 317 यूनिट्स बेचे, जो 234 यूनिट्स से 35.47% अधिक हैं। वहीं इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.33% से बढ़कर 0.34% दर्ज हुई जिसमें 0.01 प्रतिशत अंक का मामूली सुधार दिखाई दिया।

प्रीत ने 412 यूनिट्स की बिक्री की, जो 373 यूनिट्स की तुलना में 10.46% ज्यादा है। बाजार हिस्सेदारी 0.52% से घटकर 0.44% हो गई जिसमें 0.08 प्रतिशत अंकों की कमी आई।

ऐस (ACE) ने 238 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल 257 यूनिट्स थे जिससे 7.39% की गिरावट देखने को मिली। वहीं इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.36% से घटकर 0.26% हो गई जिसमें 0.10 प्रतिशत अंकों की कमी देखने को मिली।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें