खरीफ सीजन में आयशर 330 ट्रैक्टर की खरीद पर खास ऑफर का उठाएं लाभ

Share Product प्रकाशित - 08 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

खरीफ सीजन में आयशर 330 ट्रैक्टर की खरीद पर खास ऑफर का उठाएं लाभ

आयशर 330 ट्रैक्टर को क्यों खरीदना चाहिए, जानिए इसकी खासियत?

ट्रैक्टर इंडस्ट्री में आयशर सबसे पुराने नामों में से एक है। आयशर के ट्रैक्टर किसानों के बीच लोकप्रिय है। कंपनी 18 से 60 एचपी श्रेणी में 15 से ज्यादा ट्रैक्टरों की विस्तृत रेंज प्रदान करती है। 30 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर आयशर 330 अपनी लांचिंग के बाद से ही लगातार लोकप्रिय हो रहा है। यह ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए बहुत अधिक उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर की सहायता से किसान खेती से संबंधित कई उपकरण चला सकते हैं। आयशर 330 ट्रैक्टर की कीमत भी किसानों की पहुंच में है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को काम में दमदार-परफॉरमेंस जोरदार की टैग लाइन के साथ बाजार में उतारा है। खरीफ सीजन में इस ट्रैक्टर की खरीद पर खॉस ऑफर भी चल रहा है। किसान भाई ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आईए ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आयशर 330 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, ऑफर और कीमत के बारे में जानते हैं, तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

इंजन

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 30 हॉर्स पावर और 2272 सीसी के ताकतवर इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है। इंजन सिम्पसन कंपनी का दिया गया है। कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड का सिस्टम दिया गया है।

ट्रांसमिशन

 

इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मैश और स्लाइडिंग मैश के संयोजन वाला सेंटर शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आते हैं। यह ट्रैक्टर की 29.83 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम स्पीड के साथ काम कर सकता है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्चल के साथ आता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 12 वॉट व 75 एएच की बैटरी दी है। 

ब्रेक-स्टीयरिंग

 

आयशर 330 ट्रैक्टर तेल में डूबे ब्रेक के साथ है। ये ब्रेक लंबे समय तक चलते हैं और मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल पावर स्टीयरिंग दी  है।

पीटीओ और हाइड्रोलिक्स 

आयशर 330 ट्रैक्टर में लाइव पीटीओ दी गई है और पीटीओ 1000 आरपीएम पर संचालित होती है। इस ट्रैक्टर में 3 पाइंट लिंकेज के साथ एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है। हाईड्रोलिक की लिफ्टिंग क्षमता 1200 किलोग्राम है। यह लिफ्टिंग क्षमता 30 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर में बहुत अच्छी मानी जाती है।

टायर और व्हील बेस

आयशर 330 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 3200 एमएम है। ट्रैक्टर का फ्रंट टायर 6.00x16 और रियर टायर 12.4x28 के साइज में आते हैं। इस ट्रैक्टर के डैशबोर्ड में डिजिटल और एनॉलॉग मीटर दिए गए हैं। 

आयशर 330 की कीमत और ऑफर

आयशर 330 की कीमत 484330* लाख रुपए है। यह कीमत एक्स शोरूम है। खरीफ सीजन के दौरान इस ट्रैक्टर पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

किसान भाइयों, आपके फायदे के लिए ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको आयशर 330 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी गई है। इसी तरह अन्य ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहें।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back