ACE ट्रैक्टर्स ने लॉन्च किया ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर का 4WD वेरिएंट

जानें, इस ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

देश के अग्रणी ट्रैक्टर व कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एक्शन कंस्ट्रशन इक्विपमेंट लिमिटेड ऐस (ACE) ने हाल ही में आयोजित हुए 117 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि औद्याेगिक प्रदर्शनी, पतंनगर उत्तराखंड में अपने लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल ACE चेतक डीआई 65 के नए 4डब्ल्यूडी वेरियंट को लांन्च किया। ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट आधुनिक तकनीक व मजबूत डिजाइन से लैस है, जो भारतीय किसानों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में समक्ष है। इस 50 एचपी ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर के साथ 4088 सीसी का हाई टॉर्क हैवी ड्यूटी इंजन है जो खेती के भारी से भारी काम को भी आसानी से पूरा कर सकता है। इसके अलावा इसकी 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग पावर इसे और भी शक्तिशाली बना देती है। इसमें पावर स्टीयरिंग व ड्यूल क्चल जैसी विशेषताएं भी है जिससे यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। 

ACE के सभी ट्रैक्टरों के निर्माण की तीन प्रमुख नीतियां

इस अवसर पर ACE के चीफ जनरल मैनेजर रविंदर सिंह खनेजा ने कहा कि “हम ACE के चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर के 4 डब्ल्यूडी संस्करण को लांन्च करके बहुत उत्साहित हैं। यह नया संस्करण किसानों को अधिक शक्ति, बेहतर नियंत्रण और उत्पादकता प्रदान करेगा। इससे उन्हें अपनी खेती को आधिक कुशल बनाने में सहायता मिलेगी। हम किसानों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐस ट्रैक्टर के सभी ट्रैक्टरों का निर्माण तीन प्रमुख नीतियों पर किया जाता है, वे हैं– 

  • डीजल की खपत में बचत
  • अधिकतम टॉर्क
  • लागत प्रभावी रखरखाव।

इससे किसानों की लागत कम होगी और मुनाफा अधिक।”

किन कृषि यंत्रों के साथ उपयुक्त है यह ट्रैक्टर

ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर का 4088 सीसी का पावरफुल इंजन है। अपनी 50 एचपी पावर के साथ, ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए उपयुक्त है और सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, लेजर लेवलर, डोजर और लोडर, एमबी प्लाऊ, स्ट्रॉ रिपर आदि जैसे कृषि उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए भी उपयुक्त है। कृषि गतिविधियों के अलावा, यह ट्रैक्टर निर्माण और औद्योगिक ढुलाई के लिए भी उपयुक्त है।

ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर का 4WD वेरिएंट की कीमत 

ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर का 4WD वेरिएंट की कीमत भारतीय किसानों के हिसाब से किफायती रखी गई है। ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर का 4WD वेरिएंट की कीमत की सटीक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करें। 

ACE –एक्शन कंस्ट्रेक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड के बारे में

ACE –एक्शन कंस्ट्रेक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड  भारत की अग्रणी निर्माण उपकरण, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी है। ACE  2WD और 4WD वेरियंट में 15 से 90 एचपी तक के ट्रैक्टर पेश करती है। अपनी मजबूत बनावट, ईंशन कुशल तकनीक व प्रभावी लागत और रखरखाव के साथ कंपनी द्वारा निर्मित ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं। 1995 में फरीदाबाद, हरियाणा में स्थापित यह कंपनी आज अत्याधुनिक उत्पादन सुविधाओं का दावा करती है। यह संयंत्र नवीनतम तकनीक से पूरी तरह सुसज्जित है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 12,000 निर्माण उपकरण और 9000 ट्रैक्टर है। 

भारत के प्रसिद्ध ब्रांडों की खरीद के लिए भरोसेमंद स्थान 

भारत के प्रसिद्ध ब्रांड्स की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद संस्थान है। आप यहां से ट्रैक्टर की खरीद आसानी से कर सकते हैं। यदि आप गुड कंडीशन में किसी सेकेंड हैंड ट्रैक्टर को खरीदना चाहते हैं तो भी ट्रैक्टर जंक्शन आपके लिए एक विश्वसनीय प्लेटफार्म हैं जहां से आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर अपनी पसंद के किसी भी प्रसिद्ध ब्रांड के ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे यहां से महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, ऑयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक आदि ब्रांड के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) भी खरीद सकते हैं।  खास बात यह है कि सेकेंड हैंड ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर जंक्शन आपको सरल भुगतान और फाइनेंस की सुविधा देता है जिससे आप ट्रैक्टर की कीमत का भुगतान आसान किश्तों पर कर सकते हैं। सेकंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मॉडल्स की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें