भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 7 कृषि ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 12 May 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 7 कृषि ट्रैक्टर

जानें, इन ट्रैक्टरों की विशेषता, कीमत और लाभ

कृषि से संबंधित अधिकांश कामों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान समय में खेती और बागवानी में ट्रैक्टर एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसकी सहायता से कम समय और श्रम में खेती-किसानी के कामों को पूरा किया जा सकता है। वहीं इसके खेती में इस्तेमाल से फसल की लागत में कमी आती है। ट्रैक्टर के साथ जोड़कर कई प्रकार के कृषि उपकरण जैसे- रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर ट्रेलर, हैरो, मल्चर आदि चलाए जाते हैं। ट्रैक्टर खेत की जुताई से लेकर मंडी में फसल ले जाने तक के काम आता है, ऐसे में हर किसान चाहता है कि उसके पास ट्रैक्टर हो। यदि आप भी अपने खेती-किसानी के काम के लिए एक सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर की तलाश कर रहे है तो हम आपके लिए लाएं हैं, भारत में कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ 7 ट्रैक्टर की जानकारी जिसमें से आप अपने लिए आसानी से बेतहरीन ट्रैक्टर का चुनाव कर पाएंगे। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारत के टॉप 7 सबसे बेतहरीन ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और लाभ से संबंधित जानकारी दे रहे हैं, तो आइये जानते हैं इनके बारें में।

1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में काफी शानदार फीचर्स दिए हैं। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक के साथ आता है। इसका आकर्षक डिजाइन किसानों को अपनी ओर आकर्षितक करता है। इसलिए यह ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। यह ट्रैक्टर 47 एचपी में आता है। इसमें 2979 सीसी का शक्तिशाली इंजन दे रखा है। इसमें 4 सिलेंडर आते हैं जो इंजन के साथ 2000 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें पावर या मैकेनिकल टाइप का स्टीयरिंग का आप्शन है जिसे किसान अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। इसमें तेल में डूबे हुए मल्टी-डिस्क ब्रेक हैं जो बेतरीन पकड़ बनाए रखते हैं जिससे इसके टायर कम फिसलते हैं। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1480 किलोग्राम है। इसमें 65 लीटर का बड़ा टैंक आता है।

2. स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर एडवांस तकनीक से लैस ट्रैक्टर है जो खेत में काफी अच्छा काम करता है। यह एक 48 एचपी ट्रैक्टर है जो तीन सिलेंडरों के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स आते हैं। इसमें ड्राई डिस्क टाइप ब्रेक या तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं। इसमें 12वी88एच की बैटरी दी गई है। यह ट्रैक्टर सिंगल ड्रॉप आर्म स्टीयरिंग कॉलम के साथ मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 3136 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है जो 2000 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसकी पीटीओ पवार 41.8 है। खेत में लंबे समय तक लगातार काम करने के लिए इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर में बहुत शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसका डिजाइन भी आकर्षक है। ये आपकी कृषि संबंधी हर जरूरत को पूरा कर सकता है। यह 42 एचपी में शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 2500 सीसी का इंजन दिया गया है जो तीन सिलेंडरों के साथ आता है। इस ट्रैक्टर 1500 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसमें मल्टी डिस्क टाइप के तेल में डूबे ब्रेक आते हैं। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर या 10 फारवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स है। इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश या पार्टिअल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इसमें 47 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

4. पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन और एडवांस तकनीके साथ आता है। यह 42 एचपी ट्रैक्टर है जिसेमं तीन सिलेंडर आते है। इस ट्रैक्टर में डायाफ्राम टाइप का क्लच है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इसकी फॅारवर्ड स्पीड काफी शानदार है। इसमें ऑयल इम्मेरसेड ब्रेक है। इसमें पावर या मैन्युअल स्टीयरिंग का आप्शन दिया गया है, जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। लंबे समय तक खेत में काम करने के लिए इसमें 50 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक आता है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक वजन आसानी से उठा सकता है।

5. जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर

जॉन डियर 5105, 40 एचपी में सबसे बेतहरीन मॉडल है। इसका आकर्षक डिजाइन और मजबूत बॉडी किसानों को आकर्षित करती है। इसलिए यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों साथ आता है जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक से लैस है। इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच का विकल्प आता है। इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक है जो कम फिसलते हैं। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 3.25 से लेकर 35.51 किलेामीटर और इसकी रिवर्स स्पीड 4.27 से लेकर 15.45 किलोमीटर है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

6. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर तीन सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 2931सीसी का शक्तिशाली इंजन आता है जो 2300 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर काफी शानदार माइलेज देता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 48 एचपी है जो सभी कृषि उपकरणों के साथ बेतहर तरीके से कार्य करता है। यह ट्रैक्टर इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ डबल क्लच में आता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 33.74 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 14.5 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में असिस्ट रैम के साथ 1700 या 2000 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

7. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में आता है। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। यह एक ट्रैक्टर 57 एचपी ट्रैक्टर है जो 2100 ईआरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर के 2 व्हील इंजन की क्षमता 3531 सीसी है। यह 4 सिलेंडरों के साथ आता हैजो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी में ड्‌यूटी डायाफ्राम टाइप का क्लच आता है जो कार्य को सुचारू व आसान तरीके से करता है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो कार्य के दौरान फिसलन को कम करते हैं। इस ट्रैक्टर के 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back