मनरेगा योजना से किसान रामफल की किस्मत बदली, पशु शेड बनाने के लिए मिला अनुदान

जानिए क्या है मनरेगा पशु शेड योजना और इससे कैसे उठाएं लाभ

Success Story : सरकार की ओर से किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। इससे उनके जीवन में बदलाव आ रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक मनरेगा पशु शेड योजना (MGNREGA Pashu Shed Yojana) है, जो ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग दे रही है। इस योजना ने कई किसानों व पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी की है। इसका एक शानदार उदाहरण छत्तीसगढ़ के किसान रामफल की कहानी है। मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण के लिए अनुदान मिला, जिससे अब उनके मवेशियों को बेहतर आश्रय मिला है और पशुपालन से होने वाली आमदनी भी बढ़ गई है।

मनरेगा योजना बनी सहारा

कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत चारभाठाखुर्द के किसान रामफल पिता विश्राम पहले मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका सपना था कि वे गौ पालन का व्यवसाय शुरू करें और अपने पैरों पर खड़े हों, लेकिन आर्थिक तंगी और साधनों की कमी उनके सपनों के बीच सबसे बड़ी बाधा थी। उसी समय उन्हें पता चला कि मनरेगा योजना के तहत पशु शेड निर्माण के लिए सरकारी सहायता मिल सकती है। बस, यहीं से उनके जीवन की दिशा बदल गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की सहायता ने उनकी किस्मत बदली और उनके छोटे से पशुपालन व्यवसाय के सपने को हकीकत में बदल दिया।

मनरेगा से मिली सहायता, बदला जीवन 

ग्राम पंचायत चारभाठाखुर्द के माध्यम से रामफल ने आवेदन किया। पंचायत ने उनकी स्थिति को देखते हुए मनरेगा योजना के तहत पशु शेड निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। इस योजना के तहत 68,500 रुपए की राशि स्वीकृत की गई और अक्टूबर 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। सिर्फ एक माह के भीतर पशु शेड का निर्माण पूरा कर लिया गया। निर्माण के दौरान स्वयं रामफल को 48 दिनों का रोजगार मिला। वहीं अन्य ग्रामीणों को भी 12 मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल मिलाकर 7,500 रुपए की मजदूरी ग्रामीणों में वितरित की गई। 

पशु शेड बना आय और सुरक्षा का साधन 

शेड बनने से पहले रामफल कई समस्याओं से जूझ रहे थे। खुले में पशुधन रखने के कारण गायें बारिश, ठंड और गर्मी में बीमार पड़ जाती थीं। इससे दूध का उत्पादन घटता और इलाज पर खर्च बढ़ जाता था। लेकिन अब पक्का और हवादार पशु शेड बन जाने से उनके पशुधन को सभी मौसमों में सुरक्षित रखने की सुविधा मिल गई है। अब गायें स्वस्थ हैं, दूध उत्पादन बढ़ा है और पशुओं की देखरेख में होने वाला खर्च भी घटा है। इसी का परिणाम है कि अब रामफल हर महीने 3 से 4 हजार रुपए तक की अतिरिक्त आमदनी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, घर के उपयोग के लिए भी दूध की जरूरत अब खुद पूरी हो जाती है। 

आमदनी बढ़ी, परिवार की स्थिति सुधरी

पशु शेड बनने के बाद रामफल का जीवन पूरी तरह बदल गया है। अब वे न केवल दूध बेचकर आमदनी कमा रहे हैं बल्कि अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि पर खेती भी कर रहे हैं। पशुपालन से मिलने वाला गोबर खाद के रूप में उपयोग हो रहा है, जिससे खेती की लागत कम हुई है। धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। अब वे किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अन्य सरकारी योजनाओं से भी जुड़ने की सोच रहे हैं ताकि व्यवसाय को और आगे बढ़ाया जा सके। 

रामफल ने साझा किए अपने अनुभव

अपने अनुभव साझा करते हुए रामफल ने बताया कि पशु शेड बनने से पहले बरसात में पशुओं को बचाना मुश्किल था। ठंड और गर्मी में उन्हें खुले में रखना बहुत बड़ी समस्या थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का शेड नहीं बना पा रहा था। लेकिन मनरेगा योजना ने मेरी यह चिंता दूर कर दी। अब मेरे पशुधन को किसी मौसम से डर नहीं है और दूध बेचकर मुझे अच्छी आमदनी हो रही है। मैं और गायें पालने की योजना बना रहा हूं ताकि अपने परिवार को और बेहतर जीवन दे सकूं। 

सरकार की योजना से बढ़ी आत्मनिर्भरता

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों की आजीविका और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन रही है। रामफल जैसे किसानों के लिए यह योजना एक वरदान साबित हो रही है, जिससे वे अब स्थायी व्यवसाय कर रहे हैं और अपने गांव के अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

रामफल की तरह आप भी उठा सकते हैं मनरेगा पशु शेड योजना का लाभ

कबीरधाम जिले के किसान रामफल की यह कहानी बताती है कि सरकारी योजनाएं जब सही लोगों तक पहुंचती हैं, तो उनका असर जीवन बदलने वाला साबित होता है। मनरेगा पशु शेड योजना ने उन्हें न केवल रोजगार दिया बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया। आज रामफल का परिवार खुशहाल है, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे समाज में एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं। यदि आप भी पशुपालन करना चाहते हैं, तो अपनी ग्राम पंचायत में जाकर मनरेगा पशु शेड योजना की जानकारी लें और सरकारी अनुदान का लाभ उठाएं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें