नकली खाद पर सख्ती: डीएपी और यूरिया खरीद के लिए तय हुए सरकारी केंद्र
प्रकाशित - 31 Jul 2025
by Tractor Junction
खाद की किल्लत पर किसान कहां करें शिकायत? जानिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल से जुड़ी जरूरी जानकारी
Kharif Season 2025 Fertilizer News : खरीफ सीजन की बुआई का समय चल रहा है और किसान अपनी फसलों के लिए यूरिया, डीएपी व अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की तलाश में परेशान हैं। प्रदेश के कई जिलों में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने पिछले दिनों सभी प्रमुख उर्वरक उत्पादक व आपूर्ति कंपनियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
अब प्रदेश में अब तक कितनी हुई यूरिया की आपूर्ति
कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य को 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन केंद्र से प्राप्त हुआ है, लेकिन अब तक केवल 5.37 लाख मीट्रिक टन (59%) ही उपलब्ध कराया गया है। वहीं, डीएपी व एनपीके जैसे फास्फेटिक उर्वरकों की कुल उपलब्धता 5.58 लाख मीट्रिक टन है। मंत्री ने कहा कि कृभको ने मात्र 36%, इफको ने 55%, आरसीएफ ने 63%, और आईपीएल ने तो केवल 8% आपूर्ति की है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि शेष खाद की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ओवररेटिंग और जबरन बिक्री पर क्या होगी कार्रवाई
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साफ कहा कि यदि किसी भी कंपनी या विक्रेता द्वारा ओवररेटिंग, बंडल बिक्री या टैगिंग की शिकायत मिलती है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
प्रदेश में किसानों के लिए अभी कितना है खाद का स्टॉक
बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय 9.18 लाख मीट्रिक टन यूरिया एवं 5.58 लाख मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक (डीएपी व एनपीके) की उपलब्धता है। यह उपलब्धता सहकारिता क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र दोनों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसमें से अब तक केवल 5.37 लाख मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का मात्र 59 प्रतिशत है। उच्च उपलब्धता वाले मंडल में कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़, आगरा, बरेली शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अगले 2–3 दिनों में खाद की बड़ी खेप आएगी। बैठक में कंपनियों ने आश्वासन दिया कि अगले 2–3 दिनों में खाद की आपूर्ति में सुधार होगा। रिपाेर्ट के मुताबिक एनएफएल शेष 14,122 मीट्रिक टन यूरिया इसी महीने उपलब्ध कराएगा। वहीं आरसीएफ 3 रैक यूरिया भेजेगा और इफको 21,000 मीट्रिक टन यूरिया शीघ्र भेजेगा। इसके अलावा कृभको को शाहजहांपुर संयंत्र से तुरंत खाद की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्तमान में प्रदेश में कितनी है खाद की खपत
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में दैनिक यूरिया की खपत 48,384 मीट्रिक टन और प्राप्ति 18,187 मीट्रिक टन हो रही है। इस अंतर को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि निजी कंपनियों द्वारा वितरित उर्वरकों में से 50% स्टॉक सहकारी समितियों को दिया जाएगा, जिससे किसान अपने विश्वसनीय स्रोतों से खाद प्राप्त कर सकें।
खाद मिलने में परेशानी आ रही है तो कहां करें शिकायत
यदि किसान को खाद उपलब्ध नहीं हो रही है या ओवररेटिंग जैसी शिकायत है, तो वे जिला कृषि अधिकारी या जिलाधिकारी के नियंत्रण कक्ष या राज्य स्तरीय उर्वरक कंट्रोल रूम, लखनऊ के नंबर 0522-2209650 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन आपूर्ति अपेक्षाकृत धीमी है। ऐसे में सरकार द्वारा खाद कंपनियों पर दबाव बनाना और शिकायत निवारण के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना किसानों के हित में एक अहम कदम है। आने वाले कुछ दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद है, लेकिन किसानों को चाहिए कि वे उर्वरक की खरीद जरूरत के अनुसार ही करें और किसी प्रकार की समस्या पर शिकायत जरूर दर्ज कराएं।
देश में जगह–जगह पकड़ी जा रही है नकली खाद, किसान रहें सावधान
देश में खरीफ की बुवाई शुरू होते ही नकली खाद की सप्लाई होनी शुरू हो गई। कई दुकानदार ज्यादा पैसे कमाने के लालच में नकली खाद बेचकर किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। नकली खाद से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन की ओर से किसानों को विश्वसनीय स्त्रोतों से खाद खरीदने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सरकार भी यही कोशिश कर रही है कि किसान को विश्वसनीय स्त्रोतों से ही खाद की आपूर्ति की जाए। इसके लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। यूपी में सहकारी समिति से खाद का वितरण करना सुनिश्चित किया गया है।
यूपी के गोंड़ा में नकली डीएपी खाद की दुकान पर छापा
पिछले दिनों यूपी के गोंडा में कृषि विभाग ने नकली डीएपी खाद बेचने के मामले में बेलसर के दुर्गागंज चौराहे पर स्थित रामगोपाल बीज एवं खाद भंडार पर छापा मारा। दुकान से तीन बोरी संदिग्ध डीएपी बरामद हुई। जांच में पाया गया कि बोरियों का रंग सामान्य डीएपी से अलग था। मौके पर पानी और चूना मिलाकर जांच की गई। इससे खाद के नकली होने की पुष्टि हो गई। दुकान संचालक श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि उसने कुल 50 बोरी डीएपी खरीदी थी। इनमें से 47 बोरी पहले ही बेच दी गई थीं। कृषि विभाग ने दुकान को तत्काल सील कर दिया। दुकान से यूरिया, एनपीके, सिंगल सुपर फास्फेट और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के नमूने भी लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में नकली खाद से भरा ट्रक पकड़ा
पिछले दिनों मध्य प्रदेश कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए रायसेन जिले के बागोद गांव में नकली खाद से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है, जिसे डीएपी के नाम से बेचा जा रहा था। बताया गया कि ट्रक से बड़ी मात्रा में नकली उर्वरक गांव में पहुंचाया जा रहा था। ग्रामीणों ने उर्वरक नकली होने का संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही कृषि और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक रोककर उर्वरक की जांच की। ट्रक में उर्वरक की 92 बोरियां पाई गई। उर्वरक सहित वाहन को जब्त किया गया। बता दें है कि विगत 24 जुलाई को नागोद ग्राम में अमानक खाद जब्त कर सलामतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
Vehicle Name
अपने नजदीकी विक्रेताओं से सबसे अच्छा मूल्य प्राप्त करें
टॉप न्यूज़
यूपी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में होली और दिवाली पर 2 मुफ्त गैस सिलेंडर
अधिक पढ़ें
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सीएम ने दिया भरोसा, अधिकारियों को जल्द
अधिक पढ़ें
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को
अधिक पढ़ें
वैज्ञानिकों ने 30 नवंबर से पहले बुवाई और फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने की दी सलाह
अधिक पढ़ेंSonalika has recorded its fastest-ever 1 lakh domestic tractor sales in the April-October 2026 period.
अधिक पढ़ें
VST Tillers Tractors Ltd. reported sales of 3,114 power tillers and 405 tractors in October
अधिक पढ़ेंअन्य खबरों में
कॉल बैक का अनुरोध करें