महिलाओं को खेती के लिए 15,000 ड्रोन देगी सरकार, मिलेगी ट्रेनिंग और सब्सिडी

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा महिला किसानों को लाभ

सरकार की ओर से किसानों के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें महिला किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं को लखपति बनाने की योजना के तहत सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार स्वयं के खर्च पर 15,000 ड्रोन देगी। इसके लिए सरकार की ओर से 1,261 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 व वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह को 15,000 ड्रोन दिए जाएंगे। इन ड्रोन की सहायता से खेतों में उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव करना आसान होगा। ड्रोन के सफल संचालन के लिए महिलाओं को मान्यता प्राप्त आरपीटीओ से करीब 15 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है। ड्रोन पायलट को 15,000 रुपए और सह-पायलट को करीब 10,000 रुपए का मानदेय दिया जाएगा।

ड्रोन से कैसे कमाई करेंगी महिलाएं (How will women earn from drones)

नमो ड्रोन लखपति दीदी योजना (Namo Drone Lakhpati Didi yojana) का लक्ष्य 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिला किसानों को ड्रोन प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। ड्रोन की सहायता से महिलाएं अपने क्षेत्र के किसानों को किराये पर सेवाएं प्रदान कर सकेंगी। इससे उन्हें इनकम होगी और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। ड्रोन की सहायता से खेत में खाद व कीटनाशक का छिड़काव करना आसान हो जाएगा। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को पायलट, मैकेनिक और स्पेयर पार्ट डीलर के रूप में अवसर प्रदान करेगी।

ड्रोन से महिलाओं को कितनी होगी इनकम (How much income will women get from drones)

इस ड्रोन योजना का उद्देश्य 2024-25 से 2025-26 तक किसानों को खेती के लिए किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए 15,000 चयनित महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करना है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थाई व्यवसाय और आजीविका में सहायता मिलेगी। इससे महिलाएं प्रति वर्ष कम से कम 1,00,000 रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगी।

ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग के बाद कितना मिलेगा मानदेय (How much honorarium will you get after training in flying drones)

नमो ड्रोन लखपति दीदी योजना (Namo Drone Lakhpati Didi yojana) नाम से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराने के अलावा ड्रोन पायलट व सह पायलट के लिए चयनित महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को नि:शुल्क 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह बिना किसी परेशानी के ड्रोन का सफल संचालन कर सकें। इतना ही नहीं ड्रोन पायलट को 15,000 व सह पायलट को 10,000 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन का काम रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (आरपीटीओ) के केंद्रों द्वारा किया जा रहा है। ये केंद्र नागर विमानन महानिदेशालय से मान्यता प्राप्त संस्थान है।

अब तक कितनी महिलाओं को मिला योजना का लाभ (How many women have benefited from the scheme so far)

नमो ड्रोन लखपति दीदी योजना (Namo Drone Lakhpati Didi yojana) स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त कमाई का जरिया बन रहा है। इस योजना से 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य बदल रहा है। लखपति दीदी योजना को लेकर प्रधानमंत्री का मानना है कि अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जबकि इस साल के बजट के तहत इनकी संख्या 3 करोड़ तक बढ़ाने पर काम चल रहा है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत खाद कंपनियां महिला एसएचजी को ड्रोन देंगी। इस ड्रोन का इस्तेमाल खेती के काम में विशेष रूप से खाद व कीटनाशक का छिड़काव के लिए किया जाएगा।

एग्री ड्रोन खरीदने सरकार से कितनी मिलती है सब्सिडी (How much subsidy is received from the government for purchasing agri drones)

सरकार की ओर से एग्री ड्रोन पर 40 से 100 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत कृषि प्रशिक्षण संस्थानों एवं कृषि विश्वविद्यालयों को ड्रोन खरीदने के लिए 100 प्रतिशत तक या 10 लाख रुपए तक सब्सिडी दी जाती है।

  1. कृषि उत्पादक संगठनों को ड्रोन की खरीदने के लिए 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है।
  2. कृषि स्नातक युवा, एससी या एसटी वर्ग और महिला किसान को 50 प्रतिशत या 5 लाख रुपए तक अनुदान दिया जाता है।
  3. इसके अलावा अन्य किसानों को एग्री ड्रोन की खरीद के लिए 40 प्रतिशत या 4 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें