लाड़ली बहना योजना : महिलाओं को मिलेंगे 12000 रुपए
प्रकाशित - 04 Feb 2023 by Tractor Junction
जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इससे किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से किसानों के साथ ही अन्य वर्गोँ के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है तो नई योजनाओं की घोषणा भी की जा रही है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना शीघ्र ही मध्यप्रदेश में लागू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल 12000 रुपए मिलेंगे। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों नर्मदा जयंती के मौके पर ये घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मैं राज्य में लाडली बहना शुरू करने की घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि जिस प्रकार लाडली बेटियों के लिए प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की है, उसी प्रकार अपनी बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू कर रहा हूं।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको लाडली बहना योजना के बारें में जानकारी पूरी जानकारी दे रहे हैं।
क्या है लाडली बहना योजना
मध्यप्रदेश में जल्द ही लाडली बहना योजना का की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कर दी है। यह योजना पूरे प्रदेश में 5 साल के लिए लागू की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से राज्य की गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए उनके खातें में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह प्रत्येक लाभार्थी महिला को इस योजना से पूरे साल में 12000 रुपए मिलेंगे। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना पर पूरे 5 साल के दौरान राज्य सरकार को करीब 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इस योजना को शुरू करने पर राज्य सरकार के ऊपर प्रतिवर्ष 12 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। बताया जा रहा है कि इस योजना से राज्य की करीब एक करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।
किन महिलाओं को मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ (पात्रता व शर्तें)
मध्यप्रदेश में शुरू होने वाली लाडली बहना योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की जाएगी। योजना की पात्रता और शर्तें इस प्रकार से हैं
- लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा। इसलिए लाभार्थी महिला का मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- महिला गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों बहनों को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाएं अधिक लाभान्वित होंगी।
- लाडली बहना योजना का लाभ सभी जाति, धर्म और समाज की महिलाओं को समान रूप से दिया जाएगा।
इन्हें नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ
- यदि बहना स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही है और तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
- उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो आयकर के दायरे में आती हैं।
लाडली बहना योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
लाडली बहना योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनमें से प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार से हैं
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाली महिला का वोटर कार्ड/पैन कार्ड/ राशन कार्ड
- आवेदन करने वाली महिला का निवास प्रमाण-पत्र
- आवेदन करने वाली महिला का आयु प्रमाण-पत्र
- बैंक खाता विवरण हेतु बैंक पासबुक की कॉपी
- फैमिली प्लानिंग का प्रमाण-पत्र
- आवेदन करने वाली महिला का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो।
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
लाडली बहना योजना का कैसे होगा क्रियान्वयन
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी इस योजना को लागू करने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। इसके लिए सबसे पहले कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सरकार का मनना है कि इस योजना के लागू होने के बाद मध्यप्रदेश की बहनों के जीवन में बदलाव आएगा और उनकी घर परिवार में इज्जत बढ़ेगी।
लाडली बहन योजना में कैसे करें आवेदन
लाडली बहन योजना की अभी केवल घोषणा हुई है। इसके क्रियान्वयन में कम से कम तीन माह का समय लगेगा। इसलिए जैसे ही ये योजना लागू की जाएगी, हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया और इस याेजना से संबंधित वेबसाइट की जानकारी ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपके साथ साझा करेंगे, तब तक बने रहिये हमारे साथ।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों डिजिट्रैक ट्रैक्टर, कैप्टन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें