प्रकाशित - 28 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
लोकसभा चुनाव से पहले मनरेगा श्रमिकों को तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने मनरेगा की मजदूरी में बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा यानी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी में 3 से लेकर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां मिलने वाली मजदूरी के हिसाब से की गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले से मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को अब पहले से अधिक मजदूरी मिल सकेगी जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा। इस संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार मजदूरी की नई दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होगी।
केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले मनरेगा श्रमिकों के हित में फैसला लेते हुए अगले वित्त वर्ष के लिए मनरेगा की मजदूरी दरों में 3 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बढ़ी दरें प्रभावी होने पर अब मनरेगा श्रमिकों को पहले से अधिक पैसा मिलेगा। बढ़ी हुई दरों के मुताबिक सबसे कम मजदूरी उत्तराखंड में 7 रुपए बढ़ाई गई है जबकि गोवा में सबसे अधिक 34 रुपए प्रति दिन की बढ़ोतरी की गई है। गोवा में मनरेगा मजदूरी में करीब 10.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे कम 3.04 परसेंट की बढ़ोतरी की गई है। पश्चिम बंगाल में मनरेगा मजदूरी में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई हे जो वर्तमान मजदूरी 237 रुपए से बढ़कर 250 रुपए प्रति दिन हो गई है। एनआरईजीएस (NREGS) मजदूरी की उच्चतम दर हरियाणा के लिए तय की गई है जो अब 374 रुपए प्रतिदिन की गई है।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को एनआरईजीएस (NREGS) के तहत समान मजदूरी दी जाती है। ऐसे में यहां श्रमिकों की मजदूरी की दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। यहां मनरेगा श्रमिकों को अब मौजूदा 221 रुपए से बढ़कर 243 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाएगी। सबसे कम मजदूरी 234 रुपए प्रतिदिन मजदूरी अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए तय की गई है। वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह ही 10 प्रतिशत से अधिक मजदूरी में बढ़ोतरी देखी गई है।
अधिसूचना के अनुसार मनरेगा योजना (MGNREGA Scheme) के तहत अकुशल श्रमिकों के लिए हरियाणा में प्रतिदिन 374 रुपए की उच्चतम मजदूरी दर है। जबकि अरुणाचल और नागालैंड में सबसे कम 234 रुपए मजदूरी है। सिक्किम की तीन पंचायतों ग्नथांग, लाचुंग और लाचेन में मजदूरी दर 374 रुपए प्रतिदिन तय की गई है।
तमिलनाडु में 319 रुपए मजदूरी तय है जिसमें 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। तेलंगाना में 300 रुपए मजदूरी तय की गई यहां 28 रुपए बढ़ाए गए हैं। बिहार में 228 रुपए जिसमें 17 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि मजदूरी दर के मामले में हरियाणा सबसे ऊपर है लेकिन बढ़ोतरी चार प्रतिशत के आसपास ही है। ऐसे में कुल मिलाकर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में 4 से 10 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी की गई है। अधिसूचना में दिए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी मनरेगा मजदूरी में दर्ज की गई है।
क्र. सं. | राज्य का नाम | मजदूरी दर प्रतिदिन |
1. | आंध्र प्रदेश | 300 रुपए |
2. | अरुणाचल प्रदेश | 234 रुपए |
3. | असम | 249 रुपए |
4. | बिहार | 245 रुपए |
5. | छत्तीसगढ़ | 243 रुपए |
6. | गोवा | 356 रुपए |
7. | गुजरात | 280 रुपए |
8. | हरियाणा | 374 रुपए |
9. | झारखंड | 245 रुपए |
10. | कर्नाटक | 349 रुपए |
11. | केरल | 346 रुपए |
12. | मध्यप्रदेश | 243 रुपए |
13. | महाराष्ट्र | 247 रुपए |
14. | पंजाब | 322 रुपए |
15. | राजस्थान | 266 रुपए |
16. | उत्तर प्रदेश | 237 रुपए |
17. | उत्तराखंड | 237 रुपए |
18. | पश्चिम बंगाल | 250 रुपए |
19. | तमिलनाडु | 319 रुपए |
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।