कृषि यंत्र सब्सिडी 2026: पैडी ट्रांसप्लांटर, रिजर और शुगरकेन रेटून मैनेजर पर 50% तक सब्सिडी

किसान 28 जुलाई तक करें आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज, डीडी राशि और लॉटरी प्रक्रिया

MP e-Krishi Yantra Anudan 2026: मध्य प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने पैडी ट्रांसप्लांटर (राइस), रिजर (Ridger) और शुगरकेन रेटून मैनेजर जैसे कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान 28 जुलाई 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 29 जुलाई 2026 को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी निकाली जाएगी, जिसमें चयनित किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा।

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें धान की रोपाई और गन्ना प्रबंधन से जुड़े आधुनिक उपकरण शामिल हैं। इन यंत्रों की मदद से खेती की लागत कम करने के साथ-साथ श्रम और समय की भी बचत होती है।

  • पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप)
  • पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड)
  • रिजर (Ridger)
  • शुगरकेन रेटून मैनेजर

आवेदन के लिए डिमांड ड्राफ्ट (DD) अनिवार्य

ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित धरोहर राशि (Demand Draft) अपलोड करना जरूरी है। यह डीडी किसान के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के "सहायक कृषि यंत्री" के नाम से बनाया जाना चाहिए। निर्धारित राशि से कम डीडी होने पर आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

कृषि यंत्र डीडी (धरोहर राशि)
पैडी ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) ₹15,000
पैडी ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड) ₹10,000
शुगरकेन रेटून मैनेजर ₹5,000
रिजर ₹3,000

किसानों को कितनी मिलेगी सब्सिडी?

योजना के तहत अनुदान किसानों की श्रेणी के अनुसार दिया जाएगा।

  • लघु, सीमांत, महिला तथा अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों को कृषि यंत्र की लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।
  • सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्र की लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

किसान अपनी पात्रता और संबंधित कृषि यंत्र पर मिलने वाली अनुमानित सब्सिडी की जानकारी ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर के माध्यम से भी देख सकते हैं।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज रखना जरूरी

ऑनलाइन आवेदन करते समय किसानों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • एग्री-स्टैक फार्मर आईडी (Farmer ID)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक के पहले पेज की प्रति
  • भूमि की बी-1 (B-1) प्रति
  • जाति प्रमाण पत्र (केवल SC/ST किसानों के लिए)
  • ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड (ट्रैक्टर चालित यंत्रों के लिए)
  • निर्धारित धरोहर राशि (DD) की स्कैन कॉपी

फार्मर आईडी के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन

इस बार आवेदन प्रक्रिया में एग्री-स्टैक फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। पोर्टल पर भूमि संबंधी जानकारी लिंक करने के लिए किसान के पास Farmer ID होना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे पहले एग्री-स्टैक पोर्टल पर अपनी भूमि का पंजीकरण कर Farmer ID प्राप्त करें, उसके बाद ही आवेदन करें।

योजना में ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश के किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो किसान पहले से पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे आधार ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें एमपी ऑनलाइन (MP Online) या सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वे संबंधित कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • आवेदन अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 का इंतजार न करें।
  • डिमांड ड्राफ्ट केवल अपने बैंक खाते से ही बनवाएं।
  • आवेदन से पहले Farmer ID तैयार रखें।
  • सभी दस्तावेज साफ और स्पष्ट स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।
  • चयन 29 जुलाई 2026 को होने वाली कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।

आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलने वाली यह सब्सिडी किसानों के लिए खेती की लागत कम करने और आधुनिक तकनीक अपनाने का अच्छा अवसर है। समय रहते आवेदन कर पात्र किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

“एमपी में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs): 

प्रश्न 1. MP कृषि यंत्र सब्सिडी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: मध्य प्रदेश ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसान 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 29 जुलाई 2026 को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।

प्रश्न 2. किन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी?

उत्तर: योजना के तहत पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग एवं वॉक बिहाइंड), रिजर (Ridger) और शुगरकेन रेटून मैनेजर पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।

प्रश्न 3. कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर: आवेदन के लिए एग्री-स्टैक फार्मर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1 की प्रति, ट्रैक्टर आरसी (जहां लागू हो), SC/ST किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र और निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) आवश्यक है।

प्रश्न 4. MP कृषि यंत्र सब्सिडी में कितनी सब्सिडी मिलेगी?

उत्तर: लघु, सीमांत, महिला और SC/ST किसानों को कृषि यंत्र की लागत पर 50% तक अनुदान, जबकि सामान्य वर्ग के किसानों को 40% तक सब्सिडी दी जाएगी।

प्रश्न 5. MP e-Krishi Yantra Anudan Portal पर आवेदन कैसे करें?

उत्तर: पंजीकृत किसान आधार OTP के जरिए लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। नए किसानों को पहले MP Online या CSC सेंटर पर बायोमैट्रिक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा, इसके बाद वे ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें