फ्री रसोई गैस सिलेंडर : इन महिलाओं को हर साल मिलेंगे 3 फ्री रसोई गैस सिलेंडर

जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा महिलाओं को लाभ

Free LPG Cylinder Subsidy : सरकार की ओर से देश के किसानों सहित महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में हाल ही में विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को हर साल 3 फ्री सिलेंडर दिए जाने का ऐलान बजट 2024 में किया गया है। राज्य सरकार की इस घोषणा से राज्य की महिलाओं के चेहरे पर खुशी है। महिलाएं यह जानना चाहती है कि राज्य में कब से यह योजना शुरू होगी और इसमें किन महिलाओं को हर साल 3 फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे। ऐसे में हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब में फ्री गैस सिलेंडर से संबंधित अपडेट जानकारी लेकर आए है, तो आइये जानते हैं महाराष्ट्र में कब से मिलेंगे महिलाओं को हर साल फ्री में तीन सिलेंडर।

किस योजना के तहत मिलेंगे हर साल तीन फ्री गैस सिलेंडर 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने हाल में पेश किए महाराष्ट्र बजट 2024 में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। उनमें से एक घरेलू रसाेई गैस सिलेंडर योजना भी है। राज्य सरकार की ओर से राज्य की गरीब व आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की महिलाओं को साल में तीन फ्री रसोई गैस सिलेंडर (Free cooking gas cylinder) दिए जाएंगे। राज्य की महिलाओं को ये फ्री सिलेंडर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना (Mukhyamantri Annapurna Yojana) के तहत दिए जाएंगे। ध्यान रहे यह योजना सभी पर लागू नहीं होगी। इस योजना के तहत राज्य की कुछ महिलाओं को ही फ्री रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिल सकेगा।

किन महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर का लाभ

राज्य सरकार की ओर से 56 लाख 16 हजार महिलाओं को हर साल 3 फ्री सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड यानी जिन परिवारों के पास पीले और नारंगी राशन कार्ड हैं उन परिवारों को ही इस योजना के तहत हर साल 3 फ्री गैस सिलेंडर (Free gas cylinder) का लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाने से उन्हें राहत मिलेगी।  

फ्री गैस सिलेंडर के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में फ्री गैस सिलेंडर अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलेगा। ऐसे में महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र में ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। योजना  में आवेदन के समय आपको कुछ डाक्यूमेट की आवश्यकता होगी जिसमें आधार कार्ड, पहचान-पत्र, परिवार पहचान-पत्र, परिवार राशन कार्ड, परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, आवेदक का आयु प्रमाण-पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण-पत्र, गैस कनेक्शन की पासबुक, बैंक खाते की पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो आदि की आवश्यकता होगी।  

महाराष्ट्र में फ्री गैस सिलेंडर के लिए कैसे करें आवेदन

अन्नपूर्णा योजना के तहत प्रति साल पांच सदस्यों वाले परिवारों को तीन रसाई गैस सिलेंडर फ्री उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में करीब 52.4 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। बता दें कि महाराष्ट्र अभी सिर्फ साल में तीन फ्री सिलेंडर देने की घोषणा की है। अभी सरकार की ओर इस योजना की कोई विस्तृत इनफार्मेशन जारी नहीं की गई है। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना संबंधित विस्तृत जानकारी और इसमें आवेदन के बारे में जानकारी दी जाएगी, वैसे ही हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको अवश्य बताएंगे, इसलिए बने रहिये ट्रैक्टर जंक्शन के साथ। 

यूपी में महिलाओं को साल में दो बार दिया जाता है फ्री रसोई गैस सिलेंडर

यूपी में भी महिलाओं को साल में दो बार फ्री गैस सिलेंडर (Free gas cylinder) दिया जाता हैं। इसमें होली व  दिवाली यानी साल में दो बार त्योहार के मौके पर पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) से जुड़ी महिलाओं को फ्री रसोई गैस सिलेंडर दिया गया। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में दी गई। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा-पत्र में उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) का लाभ ले रही महिलाओं को फ्री रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। बता दें कि उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं की संख्या करीब 75 लाख है।

मध्यप्रदेश में भी महिलाओं को मिलता है 450 रुपए में गैस सिलेंडर

मध्यप्रदेश में महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर का ऐलान किया जा चुका है और लाभार्थी महिलाओं के खाते में अब तक दो बार गैस सब्सिडी (Gas subsidy) का पैसा आया है। यहां उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं, जिन्होंने लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है उन्हें 450 रुपए में सिलेंडर का लाभ प्रदान किया जा रहा है। हालांकि अभी तक शासन की ओर से नियमित रूप से महिलाओं के खाते में सब्सिडी का पैसा नहीं आ पा रहा है।

राजस्थान में महिलाओं को मिल रही है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

राजस्थान में भी पीएम उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) व कुछ चुनिंदा बीपीएल परिवार की महिलाओं को 450 रुपए में सब्सिडी का ऐलान बीजेपी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था और राज्य के मुख्यमंत्री ने टोंक में यहां की महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी जिसमें एक जनवरी से लाभार्थी महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाना था। हालांकि राजस्थान में उज्जवला से जुड़ी महिलाओें को सब्सिडी मिल रही है जिससे उन्हें सस्ता सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है।

उज्जवला योजना में महिलाओं को कितनी मिलती है सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) को एक मई 2016 में लागू किया गया था। यह केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत योजना से जुड़ी महिलाओं को फ्री में रसोई गैस का कनेक्शन (Free LPG connection) दिया जाता है और चूल्हा खरीदने के लिए भी पैसे दिए जाते हैं। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर को भरवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। ऐसे में यदि मार्केट में 900 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर है तो उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) से जुड़ी महिलाओं को यह मात्र 600 रुपए में पड़ता है। वहीं जो राज्य सरकारें भी अपनी तरफ से सब्सिडी दे रही है वहां यह सिलेंडर 450 रुपए में मिल रहा है यानी 150 रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार दे रही है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें