पीएम किसान योजना : 17वीं किस्त जारी, 9.26 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 2-2 हजार रुपए

जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं

पीएम किसान योजना, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त को पीएम मोदी ने वाराणसी (काशी) से जारी किया है। इस बार देश के करीब 9.26 करोड़ किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिये ट्रांसफर की गई है। इस बार भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान के खाते में 2,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी की थी। इसके तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों को करीब 21 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई थी।

बता दें कि पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान योजना की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें 17वीं किस्त में 9.26 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर किए जाने का उल्लेख था। पीएम मोदी ने किसानों को 17वीं किस्त जारी करने के साथ ही कृषि सखियों को ट्रेनिंग उपरांत प्रमाण-पत्र वितरित किए ताकि वे अपने क्षेत्र में किसानों के हित में कार्य कर सकें।

किसान कैसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

पीएम किसान योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने के बाद लाभार्थी किसान यह जरूर जानना चाहेंगे कि उनके खाते में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का पैसा आया या नहीं। इसके लिए किसान भाइयों को पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची को चेक करना चाहिए। यदि आपका नाम पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में है तो आपके खाते में 17वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया गया है।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर फार्मर कार्नर पर जाकर लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको "गेट रिपोर्ट" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।
  • यहां सरकार की ओर से जिन किसानों को योजना का लाभ दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/ तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं।

नहीं मिली किस्त तो कहां करें शिकायत

यदि आपके खाते में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त नहीं आई है तो घबराएं नहीं। योजना की किस्त जारी होने के बाद खाते में राशि आने में एक से दो दिन का समय लग जाता है। यदि आपके खाते में कोई गड़बड़ है तो इससे भी अधिक समय लग सकता है। यदि सब कुछ ठीक है और इसके बाद भी आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो इसके लिए आप पीएम किसान हेल्प डेस्क से संपर्क करके अपनी शिकायत का समाधान कर सकते हैं। आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 और 155261 या टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर मेल करके भी शिकायत की जा सकती हैं।

इन किसानों को नहीं मिली योजना की किस्त

जिन किसानों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन किसानों के खाते में किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है, क्योंकि पीएम किसान योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इस बार भी 17वीं किस्त का पैसा उन किसानों के खाते में ही ट्रांसफर किया गया है जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं आधार को खाते में लिंक करना भी जरूरी है। भूमि दस्तावेजों का सत्यापन भी होना चाहिए। इस तरह ये तीनों काम पूरे होने के बाद ही किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें