घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए मिलेगी सब्सिडी, पूरी जानकारी

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा डबल मुनाफा

भारत में बिजली उत्पादन कोई बड़ी समस्या नहीं है। मुश्किल आने वाले भारी भरकम बिजली बिल का है। हालांकि अन्य देशों के मुकाबले भारत में बिजली की दर काफी सस्ती है। लेकिन यहां के लोगों के लिए यह सस्ती दर भी उनके लिए भारी साबित होती है। इसीलिए बिजली की किल्लत दूर करने के लिए सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सोलर पैनल योजना के तहत भारत सरकार की ओर से देश के लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

सरकार का उद्देश्य देश में बिजली की खपत को कम करके सौर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाना है ताकि लोगों को सस्ती दर पर बिजली मिल सके। सोलर पैनल लगवाने का सबसे बड़ा फायदा ये हैं कि आपको सिर्फ एक बार ही पैसा खर्च करना पड़ेगा। उसके बाद आप 25 साल तक मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं। आज ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से हम आपको सरकार की सोलर पैनल सब्सिडी योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलेगी, सब्सिडी के लिए कहां आवेदन करना होगा, आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी आदि बातों की जानकारी दे रहे हैं।

25 साल तक ले सकते हैं फ्री बिजली का लाभ

आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर करीब 25 साल तक बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते है। इस योजना के अंतर्गत आपको सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी और बचा हुआ पैसा जो आप सोलर पैनल लगवाने में खर्च करेंगे, वह 5 साल के अंदर कवर हो जाएगा। इसके बाद अगले 20 साल तक आप फ्री बिजली का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सोलर पैनल लगवाने के बाद आप बहुत ही कम खर्च पर 24 घंटे बिजली की सुविधा का आनंद ले सकेंगे।

बिजली बेचकर भी कर सकते है कमाई

अपने घर की छत पर लगे सोलर पैनल से अपनी जरुरत से ज्यादा बिजली उत्पादन करते है, तो उस अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर पैसा भी कमा सकते हैं। सोलर पैनल सिस्टम के साथ नेट मीटर एवं जनरेशन मीटर भी लगाया जाता है, उपभोक्ता सोलर पैनल से उत्पादित बिजली एवं कंपनी को बेची गई अतिरिक्त बिजली से लाभ कमा सकेंगे और नेट मीटर के माध्यम से बेची गई बिजली की गणना भी हो जाएगी।

सोलर पैनल लगवाने के लिए कितनी मिलेंगी सब्सिडी

अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाकर अपना बिजली बिल कम करना चाहते हैं, तो सोलर प्लांट लगवाने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने किलोवॉट का सोलर प्लांट लगवाना चाहते हैं। आपको आपके सोलर प्लांट के अनुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। आप डिस्कॉम  कंपनी के पैनल में शामिल किसी भी विक्रेता द्वारा अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते है और सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि सोलर पैनल पर सब्सिडी सिर्फ घरों पर पैनल लगाने के लिए दी जाती है। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता हैं। सोलर पैनल पर सब्सिडी का लाभ सिर्फ 10 किलोवॉट तक के पैनल पर मिलता हैं, इसके ऊपर का सोलर पैनल लगवाने पर किसी भी प्रकार का सब्सिडी लाभ नहीं मिलता हैं।

  • 1 से 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • 3 किलोवॉट से ज्यादा और 10 किलोवॉट तक 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी।

सोलर पैनल सब्सिडी योजना में आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

सोलर पैनल सब्सिडी योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे, जो इस प्रकार से हैं- 

  • डिस्कॉम अधिकारी, लाभार्थी और विक्रेता द्वारा दी गई सोलर सिस्टम कमीशनिंग की रिपोर्ट
  • सोलर पैनल सिस्टम सेटअप के लिए विक्रेता से भुगतान का प्रमाण पत्र (बिल)
  • 10 किलोवॉट से कम का सेटअप के लिए विद्युत सुपरवाइजर या ठेकेदार का प्रमाण पत्र
  • संयुक्त स्थापना रिपोर्ट

सोलर पैनल सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  • सोलर पैनल पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने राज्य की विद्युत विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है।
  • विद्युत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर जाएं|
  • इसके बाद ‘अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब आप के सामने एक नया पेज खुलेगा उसमें अपने राज्य का चुनाव करें
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें और सब्मिट पर क्लिक कर दें
  • सब्मिट पर क्लिक करने के बाद आपका सोलर पैनल सब्सिडी योजना में आवेदन हो जाएगा।

योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लिए कहां करें संपर्क

सोलर पैनल सब्सिडी योजना का आवेदन करने या इस योजना से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 18001803333 पर संपर्क कर सकते है और आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें