गन्ना किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्र
प्रकाशित - 05 Jul 2026 by Vivek Tailang
आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए 34.59 करोड़ रुपये मंजूर, जानें किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
बिहार के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गन्ना खेती को आधुनिक और अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य से गन्ना यंत्रीकरण योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को अनुदान (सब्सिडी) देगी। इसके लिए कुल 34.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार का मानना है कि आधुनिक मशीनों के उपयोग से गन्ने की खेती में लागत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी सुधार आएगा।
गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, इस योजना का लाभ राज्य के पात्र गन्ना किसानों को मिलेगा। योजना के तहत खेत की तैयारी से लेकर गन्ने की बुवाई, देखभाल और कटाई तक उपयोग होने वाले विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
क्यों जरूरी पड़ी गन्ना यंत्रीकरण योजना
पिछले कुछ वर्षों में गन्ने की खेती करने वाले किसानों के सामने कई चुनौतियां आई हैं। खेतों में मजदूरों की कमी, लगातार बढ़ती मजदूरी और पारंपरिक खेती की पद्धतियों के कारण खेती की लागत बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर समय पर कृषि कार्य नहीं होने से उत्पादन भी प्रभावित होता है। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से इन समस्याओं का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है। मशीनों की मदद से खेत की तैयारी, बीज उपचार, गन्ने की रोपाई, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, दवा का छिड़काव और कटाई जैसे कार्य कम समय और कम लागत में किए जा सकेंगे। इससे किसानों को बेहतर क्वालिटी और अधिक उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Popular Tractors
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी
गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को कई आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न यंत्र शामिल हैं:
- ट्रैक्टर (Tractor)
- रोटावेटर (Rotavator)
- ट्रेंचर (Trencher)
- गन्ना प्लांटर (Sugarcane planter)
- स्प्रेयर (Sprayer)
- हार्वेस्टर (हार्वेस्टर)
- खेत की तैयारी और गन्ना कटाई में उपयोग होने वाले अन्य आधुनिक कृषि यंत्र
इन मशीनों के उपयोग से खेती के लगभग सभी प्रमुख कार्यों को अधिक कुशल और आसान बनाया जा सकेगा। इससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत होगी।
ऑनलाइन आवेदन से मिलेगा योजना का लाभ
राज्य सरकार ने योजना की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। इच्छुक किसान SuMech पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से लेकर स्वीकृति और अनुदान वितरण तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सहायक निदेशक, ईख विकास को सौंपी गई है। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि पात्र किसानों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे और अनुदान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो।
किसानों और चीनी उद्योग दोनों को होगा लाभ
सरकार का मानना है कि गन्ना यंत्रीकरण योजना केवल किसानों की लागत कम करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सकारात्मक असर पूरे चीनी उद्योग पर भी पड़ेगा। आधुनिक तकनीक अपनाने से गन्ने का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध होगा। बिहार सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में भी काम कर रही है। इसके लिए राज्य में गन्ने का उत्पादन बढ़ाना बेहद जरूरी है। ऐसे में यह योजना किसानों और चीनी उद्योग दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
'समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार' लक्ष्य को मिलेगा बल
यह योजना राज्य सरकार के 'सात निश्चय-3' कार्यक्रम के अंतर्गत 'समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार' के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी। सरकार चाहती है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जाए, ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिले।
किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
गन्ना यंत्रीकरण योजना बिहार के गन्ना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलने से किसान कम लागत में खेती कर सकेंगे, श्रम पर निर्भरता घटेगी और उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। यदि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होता है, तो इससे गन्ना उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। ऐसे में यह योजना बिहार में गन्ना खेती को आधुनिक बनाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है।
गन्ना यंत्रीकरण योजना बिहार के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs):
प्रश्न 1. गन्ना यंत्रीकरण योजना क्या है?
उत्तर: गन्ना यंत्रीकरण योजना बिहार सरकार की एक योजना है, जिसके तहत गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़े।
प्रश्न 2. गन्ना यंत्रीकरण योजना में किन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी?
उत्तर: योजना के तहत ट्रैक्टर, रोटावेटर, ट्रेंचर, गन्ना प्लांटर, स्प्रेयर, हार्वेस्टर समेत कई आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।
प्रश्न 3. गन्ना यंत्रीकरण योजना के लिए सरकार ने कितनी राशि मंजूर की है?
उत्तर: बिहार सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना के लिए 34.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
प्रश्न 4. गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
उत्तर: बिहार के पात्र गन्ना किसान, जो योजना की शर्तों को पूरा करेंगे और ऑनलाइन आवेदन करेंगे, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
प्रश्न 5. गन्ना यंत्रीकरण योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: किसान SuMech पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जांच और योजना का क्रियान्वयन संबंधित सहायक निदेशक, ईख विकास द्वारा किया जाएगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें