केंद्रीय बजट 2024-25 : किसानों के लिए 6 बड़ी घोषणाएं

जानें, बजट में किसान, युवा व महिलाओं को क्या मिला

UNION BUDGET 2024-25 : केंद्र सरकार ने आम बजट 2024-25 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इस बजट में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है। यदि कृषि क्षेत्र की बात की जाए तो इस बजट में कृषि व किसानों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है। बजट में किसानों व कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

हालांकि एमएसपी (MSP) और पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के बारे में कोई नई बात नहीं की गई और न ही सम्मान निधि की राशि बढ़ाई गई है जबकि किसानों को उम्मीद थी कि इस बजट में एमएसपी व पीएम किसान योजना को लेकर कुछ खास ऐलान किया जाएगा। इसके बावजूद बजट में कई ऐसी घोषणा की गईं हैं जो किसानों के लिए लाभकारी है। आइये जानते हैं बजट 2024-25 में किसानों के हित में कौन-कौनसी घोषणाएं की गई हैं।

बजट 24-25 में किसानों के लिए की ये 6 बड़ी घोषणाएं

बजट में किसानों के लिए 6 बड़ी घोषणाएं की गईं हैं जो किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। बजट में कृषि व किसानों के लिए 6 बड़ी घोषणाएं इस प्रकार से हैं-

  • देश के 400 जिलों में खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण होगा।
  • एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।
  • देश के 5 राज्यों में जन समर्थ आधारित किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय सहयोग नीति तैयार की जाएगी।
  • 10 हजार जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • जलवायु-अनुकूल बीज विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों और अन्य को धन उपलब्ध कराया जाएगा।

बजट 2024-25 में महिलाओं के लिए क्या की है घोषणाएं

  • बजट 2024-25 में महिलाओं के विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपए सहायता देने का ऐलान किया गया है।
  • महिलाओं द्वारा संपत्ति खरीदने या महिला के नाम से संपत्ति रजिस्ट्री होने पर स्टाम्प ड्यूटी में राहत का फैसला किया है।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनवाने की बात कही गई है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सर्विस सेक्टर में आ सकें।

युवाओं के लिए बजट में क्या है खास

बजट 2024-25 में देश के युवाओं को नौकरी बाजार में प्रवेश करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके तहत 30 लाख युवाओं को एक महीने का पीएफ (भविष्य निधि) योगदान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। बजट में हर साल 25,000 छात्रों की सहायता के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए ई-वाउचर दिया जाएगा। इस योजना के तहत छात्रों को हर साल सीधे ऋण राशि के 3 प्रतिशत की वार्षिक छूट दी जाएगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें