47 लाख किसानों के खाते में पहुंचे ₹7,000, सरकार हर साल देगी ₹20,000 की आर्थिक सहायता

जानिए क्या है यह सरकारी योजना और किन किसानों को मिलेगा सीधा फायदा  

₹7,000 Transferred to the Accounts of 47 Lakh Farmers :  केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इसी तरह राज्य सरकारें भी किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर रही हैं ताकि उनकी आय में इजाफा हो और वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम ‘अन्नदाता सुखीभव योजना’ (Annadata Sukhibhav Yojana) रखा गया है। इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना के तहत किसानों को हर साल 20,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। हाल ही में इस योजना के पहले चरण में 47 लाख किसानों के खाते में 7,000 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। 

क्या है अन्नदाता सुखीभव योजना  

राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई अन्नदाता सुखीभव योजना एक नई किसान कल्याणकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 20,000 रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। इसमें से 14, 000 रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे और 6,000 रुपए केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को प्राप्त होंगे। इस तरह कुल 20,000 रुपए की राशि किसानों को हर साल मिलेगी। हाल ही में इसकी पहली किश्त के रूप में किसानों को 7,000 रुपए मिले हैं, इसमें से 5,000 रुपए राज्य सरकार से तो 2,000 रुपए केंद्र सरकार से किसानों के खातों में भेजे गए हैं। सरकार को उम्मीद है, यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी।  

पहली किश्त में 3,174 करोड़ रुपए की राशि वितरित 

दरअसल आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से राज्य के किसानों के लिए अन्नदाता सुखीभव योजना को शुरू किया गया है। हाल ही में प्रकाशम जिले के दारसी मंडल के ईस्ट वीरयापालेम गांव से इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से दो किसानों को चेक सौंपे और दारसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपए की विशेष राशि भी स्वीकृत की। इस पहले चरण में कुल 3,174 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई, जिसमें 2,343 करोड़ रुपए राज्य सरकार और 831 करोड़ रुपए केंद्र सरकार (PM Kisan) से किसानों के खाते में भेजे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि “धूप में खेत के बीच बैठकर किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर करना मेरे लिए गर्व का क्षण है। जब तक 'चंद्रन्ना' हैं, किसानों को सहायता मिलती रहेगी।” 

‘सुपर सिक्स’ चुनावी वादों में से एक है यह योजना  

‘अन्नदाता सुखीभव योजना’ तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के ‘सुपर सिक्स’ चुनावी वादों में शामिल थी। पार्टी द्वारा जनता से किए गए अन्य वादों में हर परिवार को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर, बच्चों की शिक्षा के लिए सालाना15,000 रुपए, 19-59 वर्ष की महिलाओं को महीने में 1,500 वित्तीय सहायता, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा (15 अगस्त से लागू), किसानों के लिए वित्तीय सहायता, सभी नदियों को जोड़ने की योजना शामिल थे।

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि: जल संकट और वैश्विक व्यापार पर भी चिंता 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वे राज्य में सूखे की समस्या से निपटने के लिए नदियों को आपस में जोड़ने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पोलावरम प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका द्वारा एक्वाकल्चर उत्पादों पर 25% टैक्स बढ़ाने की बात पर भी चिंता जताई और कहा कि इस पर किसानों से जल्द चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। 

‘अन्नदाता सुखीभव योजना’ लाएगी किसानों के जीवन में खुशहाली 

‘अन्नदाता सुखीभव योजना’ आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए वित्तीय राहत और सामाजिक सुरक्षा का नया द्वार खोलती है। यह न केवल मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि आत्मनिर्भर किसान और खुशहाल आंध्र प्रदेश की ओर एक सशक्त प्रयास भी है। प्रदेश सरकार की इस योजना से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और प्रदेश की फसल उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें