प्रधानमंत्री आवास योजना : 12.31 करोड़ रुपए स्वीकृत, हर जरूरतमंद को मिलेगा मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन 2.0 के तहत मकान बनाने के लिए मिलेगी 2.5 लाख रुपए की सब्सिडी

Pradhan Mantri Awas Yojana Mission 2.0 : प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत लाभार्थी को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस समय प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन 2.0 (PMAY-Urban 2.0) का संचालन किया जा रहा है। वहीं पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत भी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अभी फिलहाल हम यहां बात करते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन 2.0 मिशन तो इसके तहत हाल ही में सरकार की ओर से 12.31 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि का इस्तेमाल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद लाभार्थयों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। 

योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है?

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसमें दोनों सरकारें 60:40 के अनुपात में लागत वहन करती हैं। योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 2.5 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है ताकि वे अपना खुद का पक्का मकान बना सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY-U) मिशन 2.0 की शुरुआत 1 सितंबर 2024 को की गई थी। इसका उद्देश्य 2029 तक "सभी के लिए आवास" (Housing for All) को साकार करना है। योजना के लिए 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश की परिकल्पना की गई है, जिसमें 2.30 लाख करोड़ रुपए की सरकारी सहायता दी जाएगी। 

योजना के तहत कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस (EWS), एलआईजी (LIG) और एमआईजी (MIG) वर्ग के ऐसे परिवार, जिनके पास देश में कहीं भी खुद का पक्का मकान नहीं है, वे आवेदन कर सकते हैं। योजना के हालिया चरण में उत्तर प्रदेश को 12.31 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी मिली है। इससे प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हजारों जरूरतमंद परिवारों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी निर्माण जियो टैगिंग (Geo Tagging) के माध्यम से ट्रैक किए जाएंगे, जिससे निर्माण की प्रत्येक अवस्था पर रीयल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

मकान निर्माण में आपदा प्रतिरोधी विशेषताएं होनी आवश्यक

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस योजना के तहत बनने वाले सभी मकानों में आपदा प्रतिरोधी विशेषताएं जैसे भूकंप, बाढ़ और आग से सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर रहेगा ताकि लाभार्थियों को सुरक्षित और टिकाऊ मकान उपलब्ध हो सकें। 

योजना के लिए पात्रता और शर्तें 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवेदन के लिए कुछ आवश्यक पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। यदि आप इन पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं, तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं, पात्रता मापदंड इस प्रकार है: 

  • आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक होनी चाहिए। 
  • एलआईजी के लिए 3 लाख–6 लाख रुपए तक वार्षिक आय होनी चाहिए। 
  • एमआईजी-I के लिए 6–12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय होनी चाहिए। 
  • एमआईजी-II के लिए 12–18 लाख रुपए वार्षिक आय वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। 
  • देश में आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई पक्का मकान न हो।
  • योजना के तहत महिला स्वामित्व को बढ़ावा देने हेतु महिला सदस्य के नाम या संयुक्त स्वामित्व में मकान पंजीकरण को प्राथमिकता दी जाती है। 

योजना के तहत कैसे करें आवेदन (आवेदन प्रक्रिया )

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवेदन करना काफी आसान है। इच्छुक आवेदक नीचे दिए तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन: pmaymis.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
  • "Citizen Assessment" सेक्शन में जाकर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • इसके अलावा सीएससी (CSC) केंद्र के माध्यम से अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन के साथ आवेदन किया जा सकता है। वहां से Acknowledgement Receipt प्राप्त होगी जिसमें एप्लिकेशन नंबर दिया होगा।
  • राज्य सरकार के नगर निकाय कार्यालयों में भी सहायता केंद्र बनाए गए हैं जहां ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना के तहत आवेदन हेतु आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं: 

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का आय प्रमाण–पत्र
  • आवेदक का आवासीय प्रमाण–पत्र
  • आवेदक का जाति प्रमाण–पत्र (यदि लागू हो)
  • यदि आवेदक महिला है तो महिला के नाम पर संपत्ति नहीं होने का प्रमाण (जहां आवश्यक)
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो 

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभ

  • प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थी को 2.5 लाख तक की सब्सिडी मिलती है। 
  • योजना के तहत पक्का घर निर्माण में तकनीकी सहायता प्राप्त होती है।
  • योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ऐसे में महिला आवेदक को प्राथमिकता दी जाती है।
  • योजना के तहत लाभार्थी को पर्यावरण अनुकूल, आपदा प्रतिरोधी घर प्रदान किया जाता है। 
  • योजना के तहत पारदर्शी निगरानी प्रणाली (जियो टैगिंग) का उपयेाग किया जाता है ताकि लाभार्थी को योजना का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मिशन 2.0 का लाभ उठाएं, जल्द करें आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन 2.0 उत्तर प्रदेश के शहरी गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने पक्के घर का सपना पूरा करने का एक बड़ा मौका है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से अब लाखों लोग इस योजना का लाभ लेकर सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक आवास प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपके पास खुद का पक्का घर नहीं है और आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो तुरंत आवेदन करें और 2.5 लाख की सब्सिडी के साथ अपने घर का सपना साकार करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें