प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) : 35 लाख किसानों के खाते में ₹3900 करोड़ का बीमा क्लेम जारी

करोड़ों किसानों को मिला सीधा फायदा, रबी फसल का मिला मुआवजा, जानिए आपके खाते में पैसा आया या नहीं 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत देशभर के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत मिली है। 11 अगस्त 2025 को झुंझुनूं (राजस्थान) से आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 3,900 करोड़ रुपए की बीमा क्लेम राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजी गई। यह रबी सीजन की पहली किस्त है। 

अब तक इस योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बीमा क्लेम राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है, जबकि किसानों ने केवल 35,864 करोड़ रुपए का प्रीमियम दिया है। यानी औसतन किसानों को उनकी जमा राशि से 5 गुना अधिक मुआवजा मिला है।

किस राज्य के किसानों को कितना मिला बीमा क्लेम 

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस बार क्लेम राशि का वितरण निम्नानुसार किया गया है, जो इस प्रकार से है: 

  • मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को 1,156 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम जारी किया गया है। 
  • राजस्थान के किसानों को 1,121 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिला है। 
  • छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपए की राशि बीमा क्लेम मे रूप में दी है। 
  • अन्य राज्यों को करीब 773 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम जारी किया गया है। 

देश भर के 23 राज्यों के लाखों किसान वर्चुअली जुड़े 

राजस्थान में ही 7 लाख से अधिक किसानों को 1,100 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। यह कार्यक्रम झुंझुनूं हवाई पट्टी से किया गया, जिसमें आसपास के जिलों जैसे सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही, देशभर के 23 राज्यों के लाखों किसान वर्चुअली इस ऐतिहासिक अवसर से जुड़े।

किसान कैसे चेक करें खाते में बीमा क्लेम की राशि आई या नहीं

जैसा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों के खाते में सरकार ने रबी बीमा क्लेम की राशि ट्रांसफर की है। ऐसे में जिन किसानों ने इस योजना के तहत बीमा कराया है और उन्हें फसल नुकसान हुआ है, वे अवश्य यह जानना चाहेंगे कि उनके खाते में पीएम फसल बीमा के तहत क्लेम या मुआवजा उनके खाते में आया या नहीं, तो इसके लिए आप घर बैठे इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जो इस प्रकार से है– 

  • सबसे पहले पीएम फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • यहां होम पेज पर फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और लॉगिन करें। 
  • ऐसा करने पर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें। 
  • अब यहां दिए गए किसान क्लेम स्टेटस या एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी जैसे– पॉलिसी नंबर, आधार नंबर आदि की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। 
  • अंत में आपके सामने स्टेटस शो जाएगा जिसमें आपको क्लेम की जानकारी मिल जाएगी।

ऑफलाइन कैसे चेक करें बीमा क्लेम आया या नहीं 

सरकार की ओर से जारी बीमा क्लेम की राशि डीबीटी के जरिये सीधा किसानों बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यदि आपने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा लिया है और फसल को नुकसान हुआ था, तो आप अपने बैंक खाते की जांच करें। इसके लिए आप अपने बैंक से संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपके खाते में क्लेम का पैसा जमा हुआ या नहीं। वहीं आप बैंक स्टेटमेंट निकलवाकर या एटीएम के माध्यम से भी जमा क्लेम की राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बीमा क्लेम में देरी पर बीमा कंपनी पर लगेगी पेनल्टी

नई नीति के तहत अगर कोई राज्य सरकार बीमा प्रीमियम का हिस्सा समय पर नहीं देती, तो केंद्र सरकार की सब्सिडी से अनुपातिक रूप से क्लेम का भुगतान कर दिया जाएगा। अगर राज्य सरकार देरी करती है, तो 12% की पेनल्टी देनी होगी। यही नियम बीमा कंपनियों पर भी लागू होगा। 

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करना है। इस योजना के तहत किसानों को बेहद कम प्रीमियम पर बीमा कवर मिलता है, जिससे उन्हें मौसम की मार से सुरक्षा मिलती है। PM Fasal Bima Yojana 2025 के तहत क्लेम राशि मिलने से किसानों को न सिर्फ आर्थिक सुरक्षा मिल रही है, बल्कि उनके निवेश का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। सरकार का यह कदम आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

  • पीएम फसल बीमा योजना के तहत ऑनलाइन क्लेम स्टेटस चेक करने के लिए लिंक– https://pmfby.gov.in
  • योजना से संबंधित अधिक जानकारी या समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर – 14447

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें