प्रधानमंत्री आवास योजना : इस तारीख तक होगा नए लाभार्थियों का सर्वे, हर जरुरतमंद को मिलेगा मकान

जानें, पीएम आवास योजना के तहत नए सर्वे में किन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता और कैसे करना होगा अप्लाई

Pradhan Mantri Awas Yojana 2025 : प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत गरीब व जरुरतमंद लोगों को अपना मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता व सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत लोन व अनुदान का लाभ लाभार्थी को दिया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 (Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व मध्यम वर्ग के परिवारों को घर बनाने में सहायता दी जाएगी। 

इस योजना के तहत एक करोड़ नए मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत पात्र लाभार्थी को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए नए तरीके से सर्वे का काम शुरू किया गया है ताकि पात्र लाभार्थी को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सके। 

किस तारीख से शुरू होगा योजना के तहत सर्वे का काम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऑनलाइन सर्वे किया जा रहा है और नए नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।  यदि आप भी इस योजना की पात्रता रखते हैं तो आप भी इसमें आवेदन करके मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत ऑनलाइन सर्वे का काम 31 मार्च 2025 तक चलेगा। ऐसे आप ऑनलाइन सर्वे के माध्यम से अपना नाम योजना में जुड़वाकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

कैसे जुड़वाएं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में अपना नाम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची (List of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) में नए लाभार्थियों के नाम ग्राम पंचायत के माध्यम से जोड़े जा रहे हैं। यदि आप पीएम आवास योजना ग्रामीण की नई सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने गांव की ग्राम पंचायत से संपर्क कर सकते हैं। वैसे ग्राम पंचायत की ओर से शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों के नाम भी जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए सर्वे का काम 31 मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में आप इस तारीख से पहले ग्राम पंचायत के माध्यम से अपना नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (New List of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) की नई सूची में जुड़वा सकते हैं। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई सूची में अपना नाम कैसे देखें

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin)  की सूची में आप अपना नाम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से देख सकते हैं। यदि आप पीएम आवास योजना की सूची ऑफलाइन देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने गांव की ग्राम पंचायत के भवन कार्यालय में जाना होगा। क्योंकि सर्वे पूरा होने के बाद पात्र प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा की जाएगी। आप इस सूची अपना नाम देख सकते हैं। वहीं आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची ऑनलाइन इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कौन कर सकता है अप्लाई

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत आश्रम विहीन परिवार, बेसहारा परिवार, गरीब परिवार व जरूरतमंद परिवार को इसका लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता के नियमों में भी पहले से अधिक छूट दी गई है जिससे अब अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सकेगा। आवेदन से पहले लाभार्थी को इस योजना के पात्रता संबंधी नियमों को देख लेना चाहिए ताकि आपको बिना रुकावट योजना का लाभ मिल सके।  

कैसे करें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के तहत ऑनलाइन आवेदन 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सरकार की ओर से इस योजना में आवेदन के लिए आवास प्लस सर्वे ऐप (Aavas Plus Survey App) नाम का मोबाइल एप्लीकेशन लांन्च किया है। इसके माध्यम से आप आधार नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह ऐप ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आसानी से अपने मोबाइल पर अपलोड कर सकते हैं और इसके माध्यम से घर बैठे पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के तहत आवेदन कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें