पीएम किसान योजना : पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे योजना की 19वीं किस्त, देखें लिस्ट

9.5 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 2000-2000 रुपए

PM Kisan Yojana, 19th installment Update :  पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से देश के करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ किसानों को दिया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के लाभार्थी किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि हर चार माह के अंतराल में 2000-2000 रुपए की किस्त के रूप में सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की 18 किस्तें किसानों को मिल चुकीं हैं और पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan Yojana, 19th installment) भी सरकार जल्द जारी करने वाली है जिसको लेकर घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस दिन देश के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त के रूप में 2000 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही बिहार के 80 लाख किसान परिवारों को भी योजना की राशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने सर्किट हाउस में दी। 

बिहार के किसानों के लिए कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

पीएम मोदी भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan Yojana, 19th installment) जारी करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री बिहार के किसानों के हित व उनकी भलाई से संबंधित बात करेंगे और राज्य के किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। यह कार्यक्रम भागलपुर हवाई अंड्डे के मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश के राज्यपाल, दोनों उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। 

इस बार 9.5 करोड़ किसानों को जारी होगी 19वीं किस्त

जानकारी के मुताबिक इस बार देश के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana, 19th installment) प्रदान की जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से किसानों को पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त (PM Kisan Yojana, 18th installment) जारी की थी। इसमें देश के करीब 9 करोड़ 41 करोड़ किसानों को 18वीं किस्त जारी की गई थी। योजना के लाभार्थी किसानों के खाते में 18वीं किस्त के रूप में करीब 20 हजार करोड़ रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई थी। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक पात्र लाभार्थी किसान परिवार को 36 हजार रुपए मिल चुके हैं। 

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की लाभार्थी लिस्ट में नाम

पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary List of PM Kisan Yojana) समय–समय पर अपडेट होती रहती है। इसमें अपात्रों के नाम हटाने और पात्र किसानों के नाम जोड़े जाते हैं, ऐसे में आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करके यह पता लगा सकते हैं कि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त मिलेगी या नहीं। लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने का प्रोसेस इस तरह से है-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां पर "बेनिफिशियरी स्टेटस" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा। 
  • इसके बाद आपको “गेट डाटा” पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रिन पर सभी विवरण शो होगा। इस विवरण के माध्यम से आप चेक कर सकते हैँ कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।  

पीएम किसान योजना में कैसे चेक करें अपना स्टेट्स 

यदि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana)  के तहत आप अपना स्टेट्स चेक करना चाहते हैं तो आप वो भी चेक कर सकते हैं। इसमें आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपको इस योजना के तहत कब–कब पैसा ट्रांसफर किया गया। इसे चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • यह होमपेज पर आपको फार्मर कार्नर के अंदर “नाउ यूअर स्टेट्स” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा व ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करना होगा। 
  • ऐसा करने के बाद आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपना स्टेट्स देख सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें