यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अब गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता मिलेगा

प्रकाशित - 08 Mar 2024

महिला दिवस पर एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी, जाने आपके शहर में क्या है रसोई गैस सिलेंडर का रेट

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार की ओर से हर वर्ग को राहत देने के लिए घोषणाएं की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर देश की महिलाओं को राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मे 100 रुपए की कमी है। अब देश के अधिकांश राज्यों में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर करीब 803 रुपए में मिलेगा। इस पर जीएसटी व अन्य शुल्क अलग से लागू होंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कमी की थी। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से आइए जानते हैं आपके शहर में अब क्या होगा एलपीजी सिलेंडर का नया रेट।

रसोई गैस की कीमत पर पीएम मोदी ने खुद किया ऐलान

पीएम मोदी ने शुक्रवार को खुद इसका ऐलान करते हुए लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान हो जाएगा। साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा। यह कदम पर्यावरण के संरक्षण में मददगार साबित होगा और पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रह सकेगा। पीएम ने टि्वट के जरिए महिलाओं को यह सौगात दी है।

क्या अब पेट्रोल व डीजल के दाम कम होंगे? 

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की छूट का लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों सहित सभी आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब विपक्ष के हाथ से महंगाई का मुद्दा छूटता जा रहा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम कर सकती है। यहां आपको बता दें कि पिछले करीब सवा साल से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

पीएम उज्जवला योजना की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ाई (PM Ujjwala Scheme)

केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपए की राहत के साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी एक साल के लिए और बढ़ा दी है। उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी अब 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। इससे उज्जवला लाभार्थियों को अगले एक वर्ष के दौरान 12 एलपीजी सिलेंडरों पर 300 रुपए के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी। वर्ष 2016 में शुरू उज्जवला योजना की अवधि 2024 में समाप्त हो रही थी। गुरुवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक में पीएम उज्जवला योजना को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

जानिए कब से मिलेगा सस्ता सिलेंडर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आम आदमी को सस्ता सिलेंडर मिलने का इंतजार है। अब आम आदमी को रसोई गैस के दाम में छूट का फायदा 8 मार्च की रात 12 बजे बाद से मिलेगा। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रसोई गैस में छूट का यह फैसला 8 मार्च की रात से लागू हो जाएगा।

आपके शहर में क्या होगी गैस सिलेंडर की नई रेट

पीएम मोदी की घोषणा के बाद अधिकांश शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए + जीएसटी + अन्य टैक्स के अनुसार होगी। यह राशि करीब 823 रुपए हो सकती है। यहां आपको बता दें कि अगस्त 2023 से पहले देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए थी। रक्षाबंधन पर केंद्र सरकार ने 200 रुपए की राहत दी। इसके बाद सिलेंडर की कीमत 903 रुपए हो गई। अब महिला दिवस पर सरकार ने 100 रुपए की और छूट बढ़ा दी है। इसके बाद दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 803 रुपए होगी। इसमें टैक्स की राशि जुड़ेगी। वहीं कोलकता में एलपीजी सिलेंडर 829 रुपए व मुंबई में 802.50 रुपए का मिलेगा।

देश में 31 करोड़ से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन

रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कमी से आम आदमी को राहत मिलेगी। देश में 31 करोड़ 40 लाख से ज्यादा परिवारों के पास एलपीजी कनेक्शन है। इनमें उज्जवला लाभार्थी भी शामिल है जो 1 मार्च 2024 तक 10 करोड़ 27 लाख से अधिक हैं।

बड़ा सवाल : क्या अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होगी

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कमी के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी का इंतजार बना हुआ है। तेल कंपनियों ने हाल ही 1 मार्च 2024 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1795 रुपए पर पहुंच गई। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1911 रुपए, चेन्नई में 1960 रुपए और मुंबई में 1749 रुपए है।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें