पीएम किसान योजना में बड़ा ऐलान : इन किसानों को मिलेंगे 28 हजार रुपए

जानें, किन किसानों को मिलेगा एक साथ 14 किस्तों का फायदा

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अब नए किसानों को एक साथ 14 किस्तों का लाभ दिया जाएगा। इस तरह इस योजना से नए किसानों को 28000 रुपए का लाभ होगा। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किसानों के लिए एक बड़ा एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (P.M.Kisan Samman Nidhi Scheme) के संबंध में एक कार्यक्रम में कहा कि जिन किसानों को अब तक किसी वजह से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली हैं, उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें पिछली सारी किस्तें भी दी जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना जुड़े देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को सरकार की ओर से 6000 रुपए मिलता है। यह राशि 2000-2000 रुपए की तीन किस्तों में हर चार माह के अंतराल में दी जाती है। अब तक इस योजना की 13 किस्तें किसानों को मिल चुकी है और 14वीं किस्त आने को है।

नए किसानो को कैसे मिलेंगे 28000 रुपए

जो किसान नए हैं और इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें अब देर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि सीएम की घोषणा के अनुसार यदि नए किसान इस योजना से जुड़ते हैं तो उन्हें पुरानी सभी किस्तें भी दी जाएंगी। इस तरह नए किसानों को इस योजना में प्रति किस्त 2000 के हिसाब से 14वीं किस्त में 28,000 रुपए मिल सकते हैं।

पीएम किसान योजना से अब तक कितने किसानों को लाभ

पीएम किसान योजना का लाभ देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (13th installment of PM Kisan Samman Nidhi) देश के 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इस किस्त में करीब 16,800 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। वहीं शेष किसान ई-केवाईसी और आधार सीडिंग के कारण किस्त लेने से वंचित रह गए थे। बता दें कि पीएम किसान योजना में देश के करीब 14 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

कौन ले सकता है पीएम किसान योजना का लाभ

  • पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है जिनके पास खेती योग्य भूमि होती है और खेत के कागजात उनके स्वयं के नाम होते हैं।
  • यदि आपके पिता-दादा के नाम से खेत है तो भी आप पीएम किसान योजना के सम्मान निधि का लाभ नहीं ले सकते हैं, खेत आपके नाम होना जरूरी है।
  • यदि कोई किसान किसी दूसरे की जमीन पर खेती करता है तो भी उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

नए किसान कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से

जो नए किसान इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की आधिकारक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से हैं

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर के अंदर न्यू रजिस्ट्रेशन (new registration) का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसे सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुला जाएगा। यहां आप को रूरल और अर्बन दो ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो रूरल और शहरी क्षेत्र से हैं तो अर्बन पर टिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अपने राज्य का नाम चुनें।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। अब इस ओटीपी को भरकर वेरिफाई करें।
  • यदि आपने पहले से फॉर्म भरा होगा तो इसकी पूरी जानकारी खुल जाएगी।
  • यदि आपने फॉर्म नहीं भरा है तो आपसे पूछा जाएगा कि आप पंजीकरण करना चाहते हैं या नहीं तो आपको Yes के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (PM Kisan Yojana Registration Form) खुल जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको भरनी होगी और इसके साथ ही आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी अपलोड करनी होगी। अब अंत में सबमिट का बटन दबाना होगा।
  • इस प्रकार नए किसान पीएम किसान योजना में आवेदन कर पाएंगे।

पीएम किसान योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होती है आवश्यकता (PM Kisan Yojana Documents) 

पीएम किसान योजना में आवेदन करने से पहले किसानों को इस योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अपने पास रख लेना चाहिए ताकि आवेदन करते समय कोई परेशानी नहीं हो। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का निवास प्रमाण-पत्र
  • किसान के बैंक खाते का विवरण, इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • किसान के खेत के कागजात
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, प्रीत ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें