पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,680 करोड़ रुपये

पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से जारी की सम्मान निधि, पात्र किसानों के खाते में भेजे गए 2,000-2,000 रुपये, जानें घर बैठे कैसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

देशभर के करोड़ों किसानों काे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से योजना की नई किस्त जारी की। इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान को 2,000 रुपये मिले हैं। सरकार ने यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी है।

किस्त जारी होने के बाद अब किसान अपने बैंक खाते और पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों के खाते में अभी तक पैसे आने का मैसेज नहीं मिला है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे कुछ आसान प्रक्रियाओं के जरिए पता लगा सकते हैं कि उनकी किस्त जारी हुई है या किसी कारण से भुगतान अटका हुआ है।

14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पशुपालन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। सुबह उन्होंने एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रयोगशाला और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर के पशु फार्म का दौरा किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने का बटन दबाया। इसके साथ ही देश के करोड़ों किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई।

9.34 करोड़ किसानों को मिला 2,000 रुपये का लाभ

पीएम किसान योजना की इस किस्त से देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा पहुंचा है। सरकार ने उनके बैंक खातों में कुल 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालभर में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। इस सहायता का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों के लिए आर्थिक सहयोग देना है। किसान इस पैसे का उपयोग बीज, खाद, कीटनाशक और दूसरी कृषि जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं।

खाते में 2,000 रुपये आए या नहीं, ऐसे करें चेक

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से 24वीं किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए तरीके को अपनाकर भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद Farmers Corner सेक्शन को खोलें।
  3. यहां Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  5. इसके बाद मांगी गई जानकारी और OTP के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करें।
  6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

इस तरह आप पता कर सकते हैं कि 24वीं किस्त का भुगतान जारी हुआ है या अभी लंबित है। ध्यान रखें कि पोर्टल पर भुगतान जारी दिखने के बाद भी बैंक खाते में राशि पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए बैंक का SMS, मोबाइल बैंकिंग या पासबुक अपडेट करके भी पैसे आने की पुष्टि जरूर करें।

किस्त नहीं मिली तो किसान क्या करें

अगर आप योजना के पात्र हैं, लेकिन खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं तो सबसे पहले अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति की जांच करें। कई बार e-KYC अधूरी होने, बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी या जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण किस्त अटक सकती है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी e-KYC की स्थिति जांचें और बैंक खाते तथा जमीन से संबंधित जानकारी में किसी तरह की गलती होने पर उसे ठीक करवाएं। समस्या का समाधान नहीं होने पर पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। किसान सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध किसान ई-मित्र चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी समस्या का समाधान जान सकते हैं। इस प्रकार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होने से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिली है। जिन किसानों को अभी भुगतान की जानकारी नहीं मिली है, वे आधिकारिक पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करके किस्त की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें