पीएम किसान योजना : इस तारीख को आएंगे 15वीं किस्त के 2,000 रुपए

जानें, कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के लिए लाभार्थी सूची में अपना नाम

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2,000-2,000 रुपए की किस्त के रूप में दी जाती है। किसानों को अब तक पीएम किसान योजना की 14 किस्तें (14 installments of PM Kisan Yojana) जारी की जा चुकी है और 15वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान 15वीं किस्त की जारी होने की तारीख जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली पीएम किसान सम्मान योजना की 15वीं किस्त (15th installment of PM Kisan Samman Yojana) किसानों को इसी नवंबर माह की 15 तारीख को जारी की जा सकती है। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 

इन किसानों को मिल सकते हैं 4,000 रुपए

जिन किसानों की ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी उनको पिछली बार पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिल पाई थी। ऐसे में यदि वे किसान 15वीं किस्त आने से पहले ई-केवाईसी (e-KYC) करवा लेते हैं तो उन्हें 15वीं किस्त के साथ ही बकाया 14वीं किस्त का पैसा भी मिल सकता है। इसलिए वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे जल्द इस काम को पूरा करें।  

इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को यह बात जानना जरूरी है कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन (जमीन सत्यापन) नहीं करवाया है उन्हें पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त (15th installment of PM Kisan Samman Yojana) से वंचित रहना पड़ सकता है। ऐसे में किसान यह दोनों काम फटाफट कराएं ताकि उन्हें 15वीं किस्त का लाभ मिल सके। इसके अलावा जो किसान फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं उनके नाम भी 15वीं लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। बता दें कि पीएम किसान योजना से देश के करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े हुए थे, लेकिन सरकार ने जब से फर्जी किसानों की पहचान कर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की, इसके बाद अब इस योजना में लाभार्थी किसानों की संख्या 8.5 करोड़ रह गई है। बता दें कि पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त 8.5 करोड़ किसानों को मिली थी। हालांकि 14वीं किस्त में करीब 3 लाख किसान नए जुड़े थे। इससे पहले 13वीं किस्त 8 करोड़ 2 लाख किसानों को मिली थी। इस तरह पीएम किसान योजना में नए किसानों का जुड़ना भी जारी है और फर्जी किसान को योजना से बाहर करने का काम भी किया जा रहा है।

यह किसान नहीं ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लिए सरकार की ओर से पात्र किसानों को ही पीएम किसान योजना के तहत पीएम सम्मान निधि की राशि दी जाती है। सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से इस योजना के अपात्र लोगों की जानकारी दी गई है। पीएम किसान योजना का लाभ जिन लोगों को नहीं मिल सकता वे इस प्रकार से हैं

  • एक परिवार में एक ही व्यक्ति को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकता है। यदि एक ही परिवार के दो लोग जैसे- पति-पत्नी, भाई-भाई या पिता-पुत्र आवेदन करते हैं तो उस स्थिति में आवेदन को रद्‌द कर दिया जाएगा।
  • यदि कोई किसान है लेकिन वह संस्थागत जमीन का मालिक है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि कोई व्यक्ति पूर्व में या वर्तमान में कोई संवैधानिक पद पर रहा हो चाहे वह किसान परिवार से ही क्यों न हो इस योजना का पात्र नहीं होगा।
  • यदि कोई पूर्व या वर्तमान में केंद्र या राज्य सरकार में मंत्री पद पर रहा हो तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।
  • वह व्यक्ति जो इनकम टैक्ट जमा करता है, वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।
  • इसके अलावा डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, सीए आदि भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसी के साथ ही 10,000 रुपए या इससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • इसलिए पीएम किसान योजना से जुड़ने से पहले नए किसान अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लें और उसके बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करें।

किसान कैसे चेक करें 15वीं किस्म की लाभार्थी सूची में अपना नाम

  • यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त (15th installment of PM Kisan Yojana) मिलेगी या नहीं तो आप इसकी जांच पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary list of PM Kisan Yojana) में कर सकते हैं। आपकी सुविधा के हम नीचे आपको पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करने का तरीका बता रहे हैं, जो इस प्रकार से है।
  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां फार्मर कॉर्नर पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आप से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक, गांव की जानकारी पूछी जाएगी।
  • आपको यहां अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, उप जिले का नाम, ब्लॉक और गांव का नाम चुनकर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके जिले या गांव की सूची खुलकर सामने आ जाएगी।
  • इसमें आप पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें