पीएम किसान योजना: नवंबर की इस तारीख को जारी हो सकती है 21वीं किस्त
प्रकाशित - 29 Oct 2025 by Vivek Tailang
बिहार चुनाव के पहले जारी की जा सकती है किस्त, जानें, पूरी जानकारी
PM Kisan Yojana 21st-Installment Update : पीएम किसान योजना के तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2–2 हजार रुपए तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। अब तक इस योजना से जुड़े किसानों को 20 किस्तें मिल चुकी है। किसानों को अब पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो सरकार यह किस्त नवंबर माह में जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार बिहार चुनाव से पहले किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
6 नवंबर से पहले जारी हो सकती है योजना की 21वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 6 व 11 नवंबर को है। ऐसे में किसानों के वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने के लिए बीजेपी नीत केंद्र सरकार इसे बिहार चुनाव से पहले जारी कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार चुनाव को देखते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त 1 से 5 नवंबर के बीच जारी की हो सकती है। 21वीं किस्त का फायदा देशभर के 10 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा। हालांकि इस संबंध में अभी केंद्र सरकार की ओर से कोई अपडेट जानकारी सामने नहीं आई है, केवल यह अनुमान लगाया जा रहा है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से पहले पूरा करें यह काम
केंद्रीय कृषि मंत्री ने हाल ही में कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त किसानों के खाते में जल्द ट्रांसफर की जा सकती है। ऐसे में उन्होंने सभी राज्यों से अपील करते हुए कहा कि वे आधार सीडिंग, ई–केवाईसी सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करें ताकि किस्त के भुगतान में देरी नही हो सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में कई किसान खेती का काम कर रहे हैं लेकिन उनके पास जमीन के वैध दस्तावेज नहीं है, ऐसे में यदि राज्य सरकारें ऐसे किसानों का वेरिफिकेशन करके उनके नाम केंद्र सरकार को भेजें तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
इन राज्यों के किसानों के नहीं मिलेगी 21वीं किस्त
केंद्र सरकार की ओर से जम्मू–कश्मीर, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के किसानों को 21वींं किस्त एडवांस में जारी की जा चुकी है। ऐसे में इन राज्यों के किसानों को नवंबर में 21वीं किस्त नहीं दी जाएगी। शेष राज्यों में जहां पीएम किसान योजना लागू है वहां 21वीं किस्त जारी की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 को जम्मू–कश्मीर में 8.5 लाख से अधिक किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपए की राशि 21वीं किस्त के रूप में एडवांस जारी की गई। जबकि 26 सितंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के किसानों को 21वीं किस्त जारी की गई थी। संभावना है कि अब बिहार सहित बाकी राज्यों के किसानों को पीएम मोदी 21वीं किस्त नवंबर माह में जारी कर सकते हैं।
कब–कब जारी की जाती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त
पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त हर साल प्रत्येक चार माह के अंतराल में जारी की जाती है। इसमें पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है, तो दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च माह के बीच जारी की जाती है। इस तरह एक साल में तीन बार किसानों के खाते में 2000 रुपए के हिसाब कुल 6,000 रुपए की राशि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में जमा की जाती है।
इन राज्यों के किसानों को मिलता है डबल फायदा
केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ ही कई राज्य में प्रदेश सरकारें भी अपने स्तर पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जैसे– मध्यप्रदेश में किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तरह साल में तीन बार 2–2 हजार मिलते हैं। इस तरह यहां कि किसानों को हर साल 10,000 रुपए दोनों योजनाओं से मिलते हैं। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 1,000 रुपए यानी कुल तीन हजार अलग से मिलते हैं। यहां के किसानों को दोनों योजनाओं से कुल 9 हजार रुपए मिलते हैं।
क्या बिहार में आचार संहिता में लागू होने पर जारी हो सकती है किस्त
कई किसानों के मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने के कारण क्या सरकार की पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त जारी की जा सकती है, तो बता दें कि हां, जारी की जा सकती है। ऐसा इसलिए कि आचार संहिता लागू होने के दौरान नई योजनाओं की घोषणा नहीं की जा सकती है। लेकिन जो योजनाएं पहले से चल रही हैं उनकी किस्त जारी की जा सकती है। जैसे– पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त का भुगतान जारी रह सकता है। हालांकि शर्ते के मुताबिक राज्य और केंद्र सरकार के बीच सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हो।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें