PM किसान 20वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, e-KYC नहीं कराई तो अटक सकती है किस्त
प्रकाशित - 25 Jun 2025 by Tractor Junction
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जून में आएगी या जुलाई, जानिए नया अपडेट
देश के करोड़ों किसान भाइयों का इंतजlर अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खातों में आ सकती है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) को अनिवार्य कर दिया है, ताकि पीएम किसान योजना की राशि बिना किसी बिचौलिए की भागीदारी के सीधे लाभार्थी किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में पहुंचे। यदि किसी किसान ने अपनी e-KYC नहीं की है, तो उनकी 20वीं किस्त अटक सकती है। ट्रैक्टर जंक्शन आपको इस महत्वपूर्ण अपडेट की पूरी जानकारी दे रहा है, ताकि आप बिना किसी बाधा के अपनी किस्त प्राप्त कर सकें।
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक योजना है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया। इस योजना के जरिए सालाना ₹6000 किसानों को सरकार द्वारा दिए जाते हैं। यह राशि ₹2,000 की 3 बराबर किश्तों में वितरित की जाती है।
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 के आखिरी सप्ताह या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में आने की प्रबल संभावना है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। इस साल की शुरुआत में, फरवरी में, 19वीं किस्त वितरित की गई थी, जिसमें लगभग ₹22,000 करोड़ सीधे 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में वितरित किए गए थे। पिछली किस्तों के पैटर्न को देखें तो किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। लेकिन 20वीं किस्त प्राप्त करने के लिए e-KYC करना अनिवार्य है।
पीएम किसान योजना में e-KYC कैसे करें?
e-KYC की प्रोसेस बहुत ही सरल है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए e-KYC उत्तम मार्ग है। जो किसान अपनी e-KYC करने में विफल हो रहे हैं, उन्हें फंड ट्रांसफर में देरी या अस्वीकृति का सामना करना पड़ सकता है। पीएम किसान योजना में किसानों के लिए e-KYC के तीन तरीके उपलब्ध हैं:
1. PM-KISAN वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन:
- सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने पर ‘e-KYC’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसको डालकर अपनी e-KYC पूरी करें।
2. CSC केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर:
- अपने आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC/ SSK) केंद्र पर जाएं।
- CSC ऑपरेटर आधार-आधारित सत्यापन का उपयोग करके बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी करेगा।
(निकटतम CSC केंद्र का पता locator.csccloud.in पर जाकर देख सकते हैं।)
3. PM-KISAN मोबाइल ऐप के माध्यम से :
- गूगल प्ले स्टोर से ‘PM-KISAN’ और ‘AadhaarFaceRD’ डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और पीएम किसान पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- ‘लाभार्थी स्थिति’ पृष्ठ पर जाएं।
- यदि लाभार्थी स्थिति नहीं है तो e-KYC पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए अनुमति दें।
- आपके चेहरे को सफलतापूर्वक स्कैन करने के बाद, e-KYC हो जाएगा।
किसी भी तरीके से की गई e-KYC की स्थिति 24 घंटे बाद लाभार्थी की स्थिति में दिखाई देगी।
पीएम किसान योजना 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे जांचें?
- किस्त जारी होने के बाद, आप अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले PM-KISAN वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- 'Farmers Corner' में 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपकी किस्त का स्टेटस आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पीएम किसान योजना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. क्या इस बार किसानों के खाते में लेट आएगी 20वीं किस्त?
उत्तर: इस बार किस्त आने की संभावना जुलाई 2025 के शुरूआती हफ्तों में है।
प्रश्न 2. पीएम किसान योजना में e-KYC कैसे करें?
उत्तर: e-KYC के तीन तरीके उपलब्ध हैं: वेबसाइट, CSC केंद्र, PM-KISAN मोबाइल ऐप।
प्रश्न 3. पीएम किसान योजना में पात्रता क्या है?
उत्तर: कृषि भूमि किसान के नाम होना आवश्यक है।
प्रश्न 4. पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब आई?
उत्तर: 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आ चुकी है।
अगर आपने अभी तक अपनी e-KYC नहीं कराई है, तो बिना देर किए इसे पूरा करवा लें। यह आपकी 20वीं किस्त सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है। किसी भी परेशानी से बचने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय CSC केंद्र से ही e-KYC करवाएं। पीएम किसान योजना से जुड़ी हर ताजा और सटीक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ बने रहें!
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें