PM Fasal Bima Yojana: अंतिम तारीख! खरीफ फसलों के नुकसान पर क‍ितना मुआवजा म‍िलेगा?

पीएम फसल बीमा योजना 2025, किसानों को कितना लाभ मिलेगा

जुलाई में पूरे देश में भारी बारिश हो रही है जिसने भारतीय किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। धान और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई भी जुलाई के दौरान होती है। यदि बारिश से या अन्य किसी कारण जैसे सूखा होना, बाढ़ आना, फसल में कीट लग जाना, इनसे आपकी फसल बर्बाद होती है तो ऐसी स्थिति में आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से आर्थिक सुरक्षा ले सकते हैं। इसकी अंतिम तारीख भी 31 जुलाई है। आइए जानते हैं कि इस योजना में आपको कितना लाभ मिलेगा। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतिम तारीख

इस योजना के माध्यम से यदि आपको अपनी फसलों पर बीमा कराना है तो देर न करें। भारत सरकार द्वारा इस योजना में पंजीकरण कराने की लास्ट डेट 31 जुलाई रखी गई है। 

फसल नुकसान पर मुआवजा कैसे तय होगा?

PMFBY में जो मुआवजा किसानों को मिलता है वह एक फॉर्मूले के माध्यम से कैलकुलेट किया जाता है। जब आप फसल बीमा लेंगे तब ही तय हो जाएगा कि आपको अधिकतम कितना पैसा मिलेगा। इसके बाद बीमा कंपनी यह देखती है कि फसल को नुकसान कितना हुआ है। उसके अनुसार आपको मुआवजा मिलता है। 

फसल बीमा मुआवजा फॉर्मूला

 थ्रेसहोल्ड फसल-वास्तविक फसल

------------------------------------------ X बीमित राशि

थ्रेसहोल्ड फसल

 

फॉर्मूले में थ्रेसहोल्ड यानी पिछले 5 साल की फसल का औसत जिनमें फसल सबसे ज्यादा अच्छी रही है। 

वास्तविक फसल उत्पादन : मौसम के अंत में फसल का वास्तविक उत्पादन, जो सरकार द्वारा सर्वे के आधार पर तय किया जाता है।

बीमित राशि का मतलब अधिकतम राशि से है जो बीमा पॉलिसी में दर्ज है।

किसान फसल बीमा क्लेम कैसे करें?

फसल कटाई के 14 दिन बाद तक फसलों को अगर किसी भी तरह से नुकसान पहुंचे या खेत में खड़ी फसल को कोई नुकसान पहुंचे तो किसान को 72 घंटे के भीतर “कृषि रक्षक” पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर क्लेम दर्ज कराना होता है। इसके बाद बीमा कंपनी और कृषि विभाग के अधिकारी सर्वे करेंगे और सब कुछ सुनिश्चित करने के बाद फसल बीमा क्लेम का फॉर्म भरवाएंगे और इसके बाद बीमा क्लेम की राशि 2 महीने के भीतर सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी। 

खरीफ फसल बीमा कराने के लिए किसानों को क्या देना होगा?

किसानों को खरीफ फसल पर सिर्फ 2 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को देना होता है। बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भरती है।

खरीफ फसल बीमा का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले pmfby.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • फसल की जानकारी और बैंक विवरण भरें
  • सबमिट करें और योजना का लाभ उठाएं।

PM फसल बीमा की पात्रता 

  • भारत के सभी किसान इस योजना के तहत बीमा करा सकते हैं।
  • किसान उसी फसल की खेती कर रहा हो, जिसको मान्यता प्राप्त है जैसे खरीफ फसल।
  • खेत के कागजात होना जरूरी है, अगर खेत लीज पर लिया है तो उसके भी कागज होने चाहिए।
  • किसान ने किसी दूसरी योजना से उसी फसल के लिए मुआवजा न लिया हो।

पीएम फसल बीमा योजना 2025 

प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को हुए फसलों के नुकसान पर बीमा कराने का वाली यह याेजना है जिसे केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत किसान बीमा राशि का खरीफ फसल पर 2 प्रतिशत, रबी पर 1.5 प्रतिशत और बागवानी फसल पर 5 प्रतिशत प्रीमियम देकर बीमा करा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. ऑनलाइन फसल बीमा क्लेम कैसे करें?

उत्तर. pmfby.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फसल बीमा क्लेम करें।

प्रश्न 2. फसल बीमा लाभ कैसे लें?

उत्तर. खरीफ फसल पर बीमा राशि का 2 प्रतिशत, रबी पर 1.5 प्रतिशत और बागवानी फसलों पर 5 प्रतिशत प्रीमियम देकर फसल बीमा लाभ लें।

प्रश्न 3. फसल बीमा की पात्रता क्या है?

उत्तर. भारत का हर किसान जिसके पास खेत के कागजात है और जिसने किसी दूसरी योजना से उस फसल पर मुआवजा नहीं लिया, वह इस योजना के लिए पात्र है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें