प्रधानमंत्री आवास योजना : इस दिन से शुरू होगा सर्वे, नए नाम जोड़े जाएंगे

जानें, आवास योजना की सूची में नाम जुड़वाने का तरीका और इसके लिए क्या शर्तें हैं जरूरी

Pradhan Mantri Awas Yojana Survey : प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) केंद्र सरकार की देश के गरीब व जरूतरमंद लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने की योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थी को सब्सिडी (Subsidy) व लोन (Loan) प्रदान किया जाता है ताकि वे आसानी से अपना घर खरीद या बना सके। इस योजना को शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (Pradhan Mantri Awas Yojana Urban) और गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के नाम से संचालित किया जा रहा है। इस समय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे का काम शुरू किया जा रहा है। यह सर्वे 10 जनवरी 2025 से शुरू हो रहा है। यह सर्वे उन लोगों के लिए किया जाएगा जिन्होंने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया है। सर्वे के बाद आपका नाम पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा और आपको मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत कैसे होगा सर्वे 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin)  के तहत एक माह में सर्वे का काम पूरा कारने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि इस बार लाभार्थी को अपनी पसंद का मकान बनवाने का ऑप्शन भी दिया गया है। सर्वे के बाद सभी पंचायतों से योग्य लाभार्थियों की सूची तैयार करके ग्रामीण विकास विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद यहां से सूची को प्रखंडवार तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद वहां से जिले का प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित कर लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

पीएम आवास योजना के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी

पीएम आवास योजना शहरी और ग्रामीण इन दोनों योजनाओं के माध्यम से लाभार्थी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिसमें पीएम आवास योजना शहरी 2.0 (PM Awas Yojana Urban 2.0) के तहत सीएलएसएस ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी योजना के तहत अधिकतम 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी (Subsidy) और भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) के तहत 1.5 लाख रुपए की ईडब्ल्यूएस आवास के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वहीं पीएम आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Gramin) के तहत लाभार्थी को मकान बनाने के लिए अधिकतम 1.30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। 

लाभार्थी को अपनी पसंद बनाने का मिलेगा मौका

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत इस बार लाभार्थी को अपनी पसंद का मकान बनाने का मौका दिया गया है। योजना के तहत आवास प्लस ऐप में पसंद का मकान बनाने का ऑप्शन दिया गया है। आप जिस डिजाइन का मकान बनाना चाहते हैं इसका डिजाइन फेस डिटेक्शन के साथ ऐप में फीड हो जाएगा। लाभार्थी को मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। 

पीएम आवास योजना के नियमों में भी मिलेगी ढील

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) की इस बार जारी की गई संशोधित नई गाइडलाइन के अनुसार जिन लाभार्थियों के पास बाइक, ट्रैक्टर है उन्हें भी पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपए प्रतिमाह कमाता है तो भी उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। पहले 10 हजार रुपए प्रतिमाह कमाने वाले लोगों को ही इसमें आवेदन के लिए पात्र माना जाता था। योजना के नियमों में ढील दिए जाने से अब अधिक जरूरतमंद और गरीबों तक इस योजना का लाभ पहुंंच सकेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना में कैसे मिलती है किस्त की राशि

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत सरकार की ओर से लाभार्थी को मकान बनाने के लिए तीन समान किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें पहली किस्त में 50,000 रुपए, दूसरी किस्त में 40,000 रुपए और तीसरी व अंतिम किस्त में 30 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। वहीं दुर्गम इलाकों या पर्वतीय क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए इस योजना के तहत 1.30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है जिसमें पहली किस्त 60,000 रुपए, दूसरी किस्त 40,000 रुपए और तीसरी व अंतिम किस्त में 30,000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके लिए आपको अपने मकान का काम निर्धारित समय में पूरा करना होता है। पहली किस्त मिलने के बाद आपको भवन निर्माण शुरू करना होता है। इसके बाद दूसरी किस्त आपको मिलती है। जब भवन का काम छत लेवल तक पहुंच जाता है तब लाभार्थी को तीसरी किस्त का भुगतान किया जाता है। 

मकान बनाने के लिए मजदूरी का भी मिलता है पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) को मनरेगा से भी जोड़ा हुआ है। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में मकान बनाने वाले मजदूरों जिनके पास मनरेगा के तहत श्रम कार्ड है, उन्हें इस योजना के तहत अपना मकान बनाने के लिए 100 दिन की मजदूरी का पैसा दिया जाता है। इस योजना के तहत मकान कार्य करने पर 18 हजार 430 रुपए की मजदूरी दी जाती है। इतना ही नहीं स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय बनाने के लिए भी सरकार पैसा देती है, इसके तहत लाभार्थी को 12 हजार रुपए की राशि शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है। इस तरह पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थी को मकान बनाने के लिए कुल एक लाख 60 हजार 430 रुपए की राशि सरकार की से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी जाती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें