पीएम आवास योजना: ग्रामीण इलाकों में आवास के लिए मिलेगी भारी सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

पीएम आवास योजना अपडेट : ग्रामीण क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपए की सब्सिडी

देश के बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराने के उद्‌देश्य से पीएम आवास योजना चलाई जा रही है। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को सस्ती दर पर मकान उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें शहरी क्षेत्र की योजना के तहत 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को 1.20 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। वहीं पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र में रह रहे लोगों को 1.30 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए भी सरकार से 12,000 रुपए की राशि दी जाती है। इस तरह पीएम आवास योजना से ग्रामीण काफी अच्छा लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की अवधि को 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए तीन किस्तों में मिलता है पैसा (Pradhan Mantri Awas Yojana)

पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थी को 1,20,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इस राशि को लाभार्थी को तीन किस्तों में दिया जाता है। इस योजना की पहली किस्त आवेदन स्वीकृत होने के बाद मकान नींव खुदाई के समय दी जाती है। दूसरी किश्त लेंटर होने पर मिलती है। वहीं तीसरी और आखिरी किस्त मकान का कार्य पूर्ण होने खाते में दी जाती है।

कौन ले सकता है पीएम आवास योजना का लाभ- पीएम आवास पात्रता/शर्तें

पीएम आवास योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें निर्धारित की गई हैं, जो इस प्रकार से हैं, आवेदन करने से पहले आपको इसका अवलोकन अवश्य कर लेना चाहिए। ये पात्रता और शर्तें इस प्रकार से हैं-

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास देश में कहीं भी कोई मकान नहीं होना चाहिए।
  • यदि किसी लाभार्थी पहले किसी सरकारी योजना के तहत मकान लिया है तो उसे दूसरा सरकारी योजना के तहत मकान नहीं दिया जाएगा।

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • आवेदक का ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण के लिए बैंक पासबुक की कापी
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम आवास योजना ग्रामीण में कैसे करे आवेदन

पीएम आवास योजना शहरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जबकि पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की पंचायत के जनप्रतिनिधि या आवास सहायक को आवेदन प्रस्तुत करना होगा। यदि आप पात्रता रखते हैं तो आपका नाम ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में आ जाएगा। इसकी लिस्ट पंचायत समिति भवन पर चस्पा की जाती है। आप यहां सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सूची में नाम आने के बाद आपको तीन किश्तों में सब्सिडी का लाभ प्रदान जाएगा। यह सब्सिडी आपके खाते में दी जाएगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें