पीएम आवास योजना: जानें, किन लोगों को मिला अपना घर, सब्सिडी के लिए करें आवेदन

पीएम आवास योजना : 4.11 लाख लोगों को मिला अपना घर, 2.67 लाख की सब्सिडी के लिए आप भी करें आवेदन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में पीएम आवास योजना भी एक है। इस योजना के तहत लाखों घरों का निर्माण किया गया है ताकि सबको रहने को अपना घर मिल सके। मोदी सरकार ने यह योजना पहले गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों के लिए शुरू की थी, लेकिन योजना की लोकप्रियता को देखते हुए इसमें मध्यमवर्ग को भी शामिल कर लिया गया। इस योजना की खास बात यह हैं कि इसमें घर खरीदने के लिए 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। घर खरीदने के लिए बैंक से लोन भी आसानी से मिल जाता है। हाल ही में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत मध्यप्रदेश के रीवा में 4 लाख 11 हजार लाभार्थियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम मोदी स्वयं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा इस दौरान कई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। बता दें कि पीएम आवास योजना ग्रामीण की अवधि को 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यदि आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है और आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पीएम आवास योजना में मिलने वाली सब्सिडी, आवेदन की पात्रता/शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं पीएम आवास योजना के बारे में पूरी जानकारी।

क्या है पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana)

बेघरों को घर प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत लाभार्थी को घर निर्माण या घर खरीदने के लिए होम लोन पर अधिकतम 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है ताकि वे आसानी से अपने घर का सपना पूरा कर सकें। इसमें पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को इस योजना में मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के बाद जरूरतमंद लोगों के लिए मकान खरीदना या बनाना आसान हो गया। 

पीएम आवास योजना में कौन कर सकता है अप्लाई

पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नए घर खरीदने या नए घर का निर्माण करने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा इस योजना के तहत पुराने मकान की मरम्मत के लिए भी बैंक से लोन लिया जा सकता है। इसके तहत भी सरकारी सहायता ली जा सकती है। जो परिवार इस योजना का लाभ लेना चाहता हैं तो इसके लिए शर्तें है कि उस परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर देश में कहीं भी कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अब तक लाभार्थी द्वारा सरकारी सब्सिडी से संबंधित किसी भी हाउसिंग स्कीम का लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए।

पीएम आवास योजना के तहत किसे कितना मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की इस योजना में 3 इनकम कैटेगरी में लोगों को बांटा गया और उस हिसाब से होम लोन पर सब्सिडी दी जाती है। इसके तहत 3 लाख रुपए से 6 लाख रुपए तक की इनकम वाले परिवार को 6.5% की दर से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दी जाती हैं। 6 लाख से 12 लाख रुपए तक की इनकम करने वाले परिवार को 4% की सब्सिडी दी जाती है। वहीं 12 से 18 लाख रुपए सालाना इनकम वाले परिवार को 3% की सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत अधिकतम 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी का प्रावधान है।

कैसे करें पीएम आवास योजना में आवेदन

यदि आप होम लोन पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक या फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। बैंक और फाइनेंस कंपनियों के जरिए लाभार्थी को आसानी से इस योजना का लाभ मिल सकता है। यदि आप आसान होम लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और पीएम आवास योजना से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आप अपने नजदीकी बैंक से संपर्क कर इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको इसके लिए पंचायत समिति के माध्यम से आवेदन जमा करा कर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप पीएम आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx  पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन करने हेतु आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पैन कार्ड
  • आवदेन करने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का वोटर आईडी कार्ड
  • आवदेक का राशन कार्ड 
  • आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का जाति प्रमाण-पत्र 
  • आवेदक का आयु प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • आवेदक का बैंक अकाउंट नंबर व आईएफएससी कोड हेतु पासबुक की कॉपी आदि। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें