पीएम आवास योजना का काम तेजी पर, सबको मिलेगा अपना घर

जानें, योजना में अब तक कितने मकान बनकर हुए तैयार, कैसे करें आवेदन

पीएम आवास याेजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत कई राज्यों में लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें सब्सिडी पर अपना घर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का ये अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में सरकार तेज गति से घरों का निर्माण करने में लगी हुई है। इस साल करीब 80 लाख नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे इस साल अंत तक पूरा किया जाना है। ऐसे में ग्रामीण और शहरी योजनाओं में मकान का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना में अप्लाई करके आप भी पीएम आवास योजना में मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा कर अपना घर खरीद सकते हैं। बता दें कि पीएम आवास योजना में शहरी क्षेत्र के लाेगाें को मकान खरीदने के लिए अधिकतम 2.67 लाख रुपए तक सब्सिडी दी जाती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थी को मकान बनाने के लिए सामान्य क्षेत्रों के लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपए और पहाड़ी क्षेत्रों या नक्सलग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों के लाभार्थियों को 1.30 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पीएम आवास योजना आवेदन और लाभार्थियों की सूची के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।

अभी तक पीएम आवास योजना में कितने मकानों को हुआ निर्माण

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत अब तक 2.52 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री अपने ट्वीट में एक तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी कि ग्रामीण आवास योजना के तहत अब तक कुल 2.52 करोड़ के पक्के निर्माणों को पूरा किया जा चुका है। वहीं इन ग्रामीण मकानों के निर्माण में 1.95 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस में कनेक्शन की सुविधा दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री  शहरी आवास योजना के तहत अब तक कुल 58 लाख मकानों बनाए जा चुके है, जिसमें कुल 1.18 लाख रुपए की केंद्रीय सहायता जारी की जा चुकी है। 

पीएम आवास योजाना में कितने मकान और बनाएं जाएंगे

 केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना को 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके तहत करीब अब 122 लाख मकान और बनाएं जाने को मंजूरी दी गई है। अब इस योजना का लाभ लाभार्थियों को 2024 तक मिल सकेगा।

पीएम आवास योजना की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

पीएम आवास योजना में श्रेणी अनुसार कितनी मिलती है सब्सिडी

पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लाभार्थी को अधिकतम 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है। आवास मंत्रालय के स्त्रोत से मिली जानकारी के अनुसार इसमें श्रेणी के अनुसार अलग-अलग सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत चार श्रेणियों निर्धारित की गई है। उनके अनुसार सब्सिडी का लाभ दिया जाता है, जो इस प्रकार से है–

  • इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान के लिए 2.20 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है।
  • निम्न आय वर्ग को एलआईजी श्रेणी का मकान खरीदने के लिए 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी मिल सकती है।
  • इस योजना के तहत मध्यम वर्ग के लोगों के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की गई है। जिसमें एमआईजी श्रेणी प्रथम के वर्ग के लाेगों को 2.35 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • जबकि एमआईजी--द्वितीय श्रेणी में शामिल लोगों को 2.30 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस तरह पीएम आवास योजना के तहत अधिकतम 2.67 लाख रुपए ( 2,67,280 रुपए) तक मिल सकती है।

PM Awas Yojana : कैसे पता करें की आप किस श्रेणी में आते हैं

ऊपर आपको बताया गया है कि पीएम आवास योजना में निर्धारित की श्रेणी के अनुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। तो अब आप कैसे पता करें कि आप किस श्रेणी में आते हैं। तो हम आपको बताते हैं जैसा कि पीएमएवाई के तहत परिभाषित किया गया है।

  • यदि आपकी आय 3 लाख रुपए तक है तो आप लोग ईडब्ल्यूएस श्रेणी के खरीदारों के अंतर्गत आते हैं।
  • वहीं यदि आपकी आय 3 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के बीच तो आप LIG श्रेणी के खरीदारों के अंतर्गत आते हैं।
  • यदि आपकी आय 6 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच है, तो आप  MIG-1 श्रेणी के खरीदारों के अंतर्गत आते हैं।
  • और यदि आपकी आय 12 लाख रुपए से 18 लाख रुपए के बीच है तो आप MIG-2 श्रेणी के खरीदारों के अंतर्गत आएंगे। 

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

पीएम आवास योजना (PMAY) में आपको आधार कार्ड, पेन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण के लिए पासबुक की कॉपी, मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो, आवेदक की फोटो आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

पीएम आवास योजना में कैसे कर सकते हैं मकान के लिए आवेदन

पीएम आवास योजना में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट  pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के ऊपर आपको 'Citizen Assessment' का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे आप अपने रहने के हिसाब विकल्प का चयन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर भरना होगा और चेक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही सही भरना होगा।
  • आवेदन को भरने के बाद इस सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फार्म सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन क्रमांक नंबर मिलेगा।
  •  इसका प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें।
  • इस तरह पीएम आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पीएम आवास योजना में कैसे चेक करें आवेदन की स्थिति

यदि आपने भी  PM Awas Yojana के लिए आवेदन किया है  और आप अपने आवेदन की स्थिति  (Application Status) चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई तरीका अपनाना होगा, जो इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको 'Citizen Assessment' का ऑप्शन पर इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिस पर 'Track Your Assessment Status' का ऑप्शन मिलेगा। अब आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा और स्टेट चेक करने के लिए मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद राज्य, जिला और शहर का चयन करके सबमिट कर करना होगा। ऐसा करते ही आपके आवेदन का स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इस तरह आप पीएम आवास योजना में आपने आवेदन फार्म की स्थिति की जांच कर पाएंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें