मनरेगा योजना में अब चारागाह विकसित किए जाएंगे, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

गांव-गांव में बंजर,अनुपयोगी व सामुदायिक भूमि की बदलेगी सूरत, विकसित होंगे हरे-भरे चारागाह

मनरेगा योजना से देश के करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। अब इस योजना के तहत गांवों में उपलब्ध बंजर,अनुपयोगी या सामुदायिक भूमि का उपयोग चारागाहों के विकास के लिए किया जाएगा। सरकार की इस पहल से गांवों में जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं पशुओं के लिए हरे चारे की आसान उपलब्धता हो सकेगी। इससे गांवों में पशुपालन का व्यवसाय नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से मनरेगा के तहत चारागाह विकास योजना के बारे में जानते हैं।

सभी जिलों में होगा चारागाह का विकास 

हर राज्य सरकार चाहती है कि किसान और गांवों का अधिक से अधिक विकास हो। इसके लिए कई तरह की योजनाओं से किसानों को फायदा पहुंचाया जाता है। अब उत्तरप्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पशुधन उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। राज्य में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में चारागाहों का विकास तेजी से किया जा रहा है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और किसानों की आजीविका को मजबूत किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत, गांवों में बंजर,अनुपयोगी या सामुदायिक भूमि में चारागाहों का विकास किया जाएगा।

गांव-गांव में होंगे हरे-भरे चारागाह 

सरकार की इस योजना में काम शुरू होने के बाद गांव-गांव में हरे-भरे चारागाह देखने को मिलेंगे, इससे पशुधन के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार, पशुधन उत्पादकता में वृद्धि हो और इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिले, इसके लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जाते हैं। इस बार चारागाह विकास को प्राथमिकता दी गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि परियोजना का कार्यान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो।

गांव के लोग बनेंगे आत्मनिर्भर 

मनरेगा योजना के तहत इस अभियान से न केवल पशुधन उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर सामने आएंगे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि देखने का मिलेगी। सामुदायिक और व्यक्तिगत कार्यों के माध्यम से रोजगार का यह अवसर ग्रामवासियों को आत्मनिर्भर बनाएगा। यह इस योजना की उल्लेखनीय उपलब्धि होगी।

मनरेगा के तहत चारागाह विकास को मिली मंजूरी, मिलेंगे ये फायदे 

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने मनरेगा के तहत चारागाह विकास कार्य को मंजूरी दी है। यूपी प्रदेश सरकार ने योजना को प्रदेश स्तर पर लागू करने का निर्णय लिया है। योजना का उद्देश्य न केवल पशुधन संवर्धन है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि और आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित करना है। यूपी सरकार की इस पहल से कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। योजना जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर गांवों की बंजर भूमि को हरियाली में बदलकर पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास में योगदान देगी।

किसानों और ग्रामीण समुदाय को बनाएंगे समृद्ध 

यूपी की योगी सरकार ने हमेशा से किसानों और ग्रामीण समुदायों की समृद्धि को प्राथमिकता दी है। अब गांव-गांव में चारागाह विकास के माध्यम से पशुपालकों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। सीएम योगी का मानना है कि किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का दीर्घकालिक प्रभाव गांवों की हरित क्रांति और आर्थिक आत्मनिर्भरता के रूप में देखने को मिलेगा। इससे ग्रामीण इलाकों में पशुधन उत्पादकता पहले से बेहतर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों को हरियाली और समृद्धि की ओर अग्रसर करने में भी सहायक सिद्ध होगी। सरकार का यह कदम राज्य में ग्रामीण और पशुधन विकास के क्षेत्र में एक माइल स्टोन साबित होगा। आगामी समय में, यह योजना उत्तर प्रदेश को एक आदर्श ग्रामीण विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें