डेयरी फार्म खोलने पर मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, यहां करें आवेदन

जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इसमें कैसे करना होगा आवेदन

 किसान खेती के साथ ही पशुपालन से काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। कई किसान खेती के साथ पशुपालन का कार्य करके अपनी इनकम बढ़ा रहे हैं। खास बात ये हैं कि सरकार डेयरी फार्म (dairy farm) खोलने के लिए किसानों व पशुपालकों को भारी सब्सिडी (subsidy) दे रही है। राज्य सरकार की ओर से डेयरी फार्म खोलने के लिए 75 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। ऐसे में किसान बहुत ही कम पैसा खर्च करके डेयरी फार्म खोलकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

आज बाजार में दूध और उससे बने उत्पादों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। खासकर गर्मियों में तो दूध, दही और छाछ की मांग बहुत अधिक होती है। अभी भी हमारे देश में दूध का उत्पादन (milk production) बाजार की मांग के मुताबिक कम हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार डेयरी फार्म को बढ़ावा दे रही है और इस पर भारी सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है। इसके लिए किसानों से आवेदन भी मांगे गए हैं। इच्छुक व्यक्ति इसमें आवेदन करके डेयरी फार्म के लिए सब्सिडी (subsidy for dairy farm) का लाभ उठा सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको डेयरी फार्म योजना क्या है, इस पर कितनी सब्सिडी मिलेगी, इसके लिए कैसे आवेदन करना होगा, आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आदि बातों की जानकारी दे रहे हैं। 

क्या है डेयरी फार्म योजना (What is Dairy Farm Scheme

सरकार की ओर से डेयरी फार्म के लिए देसी गाय के पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना 2023-24 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को 40 से लेकर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना का उद्‌देश्य देसी गाय के संरक्षण सहित प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाना है।

डेयरी फार्म के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी (subsidy for dairy farm)

किसान व पशुपालकों को डेयरी फार्म खोलने के लिए 40 से 75 प्रतिशत सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। वहीं सामान्य वर्ग के किसानों व पशुपालकों को लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं 15 से 20 गायों की डेयरी खोलने पर सभी वर्गों के किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी।

कितने पशुओं की डेयरी पर कितना मिलेगा अनुदान

यदि आप देसी गाय की डेयरी शुरू करते हैं तो इसके लिए दो लाख 42 हजार रुपए की लागत आएगी। इस पर सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पशुपालक किसानों को एक लाख 81 हजार 500 रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के किसानों व पशुपालकों को एक लाख 21 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

वहीं यदि आप चार देसी गायों से अपनी डेयरी की शुरुआत करते हैं तो आपको देसी या हिफर गायों का डेयरी फार्म खोलने के लिए 5 लाख 20 हजार रुपए की लागत आएगी। इस पर अनसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के किसानों को तीन लाख 90 हजार रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। वहीं अन्य सभी वर्गों के किसानों को दो लाख 60 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

15 व 20 देसी गाय की डेयरी खोलने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

इसके अलावा यदि आप 15 गायों की बड़ी डेयरी खोलना चाहते हैं तो भी आपको सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके तहत आपको 15 देसी गायों अथवा हिफर गायों पर जिसकी लागत 20 लाख 20 हजार रुपए है। इस पर सभी वर्ग के किसानों व पशुपालकों को 40 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपए 8 हजार रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। इस प्रकार देसी गायों जिनका लागत मूल्य 26,70,000 रुपए है। इस पर सभी वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत यानि 10 लाख 68 हजार रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी।

किन किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ

प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ लघु किसानों, सीमांत किसानों व गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को दिया जाएगा। इस योजना में मुख्य रूप से प्रशिक्षित आवेदकों, दुग्ध सहकारिता समिति से जुड़े किसानों और जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें डेयरी फार्म हेतु सब्सिडी के लिए योजना में आवेदन (How to apply for subsidy for dairy farm scheme)

बिहार राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना (gaupaalan protsaahan yojana) के तहत प्रदेश के पात्र किसान व पशुपालक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसानों को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://dairy.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। इस योजना के तहत डेयरी फार्म हेतु सब्सिडी (subsidy for dairy farm) के लिए आवेदन की अंतिम 1 सितंबर 2023 रखी गई है। किसान इस तारीख तक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने जिले के पशुपालन विभाग से भी इस योजना के विषय में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

डेयरी फार्म पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु पात्रता व आवश्यक दस्तावेज

डेयरी फार्म पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु आपको कुछ दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी। इसलिए आवेदन करते समय इन दस्तावेजों को अपने पास रखें ताकि आपको आवेदन करते समय कोई परेशानी नहीं हो, ये दस्तावेज (documents) इस प्रकार से हैं

  • किसान बिहार का राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पशु क्रय संबंधी दस्तावेज जो किसी सत्यापन समिति द्वारा सत्यापित हो।
  • पशु बीमा संबंधी दस्तावेज
  • क्रय पशु में कृत टीककरण प्रमाण-पत्र
  • हितग्राही एवं दो गवाह द्वारा हस्ताक्षरित अनुबंध पत्र।
  • हितग्राही द्वारा ईकाई को कम से कम 5 साल तक संचालित किया जाना होगा।
  • इस संबंध में अनुबंध हितग्राही एवं विभाग के बीच संपादित किया जाना होगा।
  • बैंक खाते का विवरण, इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए)
  • आवेदक का निवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का पहचान पत्र आदि।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें