इस राज्य में शुरू होगी महिलाओं के लिए नई योजना, हर माह मिलेंगे 2500 रुपए

जानें, कब लागू होगी योजना और किसे मिलेगा योजना का लाभ 

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) के बाद कई राज्यों में इस तरह की योजनाएं लागू की जा रही हैं जिसका ऐलान चुनाव प्रचार के समय राजनीतिक पार्टियां ने विधानसभा चुनाव से पहले किया था। इसी कड़ी में हाल ही में दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए देने की बात कही गई है। वहीं वर्तमान में दिल्ली में लागू कल्याणकारी योजनाओं को भी जारी रखने का भी संकल्प पत्र में वादा किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा भी पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में की है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या है खास

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए बीजेपी के संकल्प पत्र में बहुत सी लाभकारी व कल्याकारी घोषणाएं की गई हैं, जो इस प्रकार से हैं

  • गरीब महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
  • गरीब परिवार की महिला को साल में दो बार, होली व दीपावली के त्योहार पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। 
  • हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपए की आर्थिक सहायता तथा पोषण किट दी जाएगी।
  • आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज के अलावा राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त फ्री में इलाज की सुविधा दी जाएगी। 
  • सभी वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और नि:शुल्क ओपीडी चिकित्सा और डिएगोनिस्टिक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन को 2,000 रुपए से बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह किया जाएगा। वहीं 70 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा व परित्यक्ता महिलाओं की पेंशन को 2,500 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रति माह किया जाएगा। 
  • जे.जे. कलस्टरों (झुग्गी–झोपड़ी क्षेत्र) में अटल कैंटींन बनाई जाएगी जिसमें 5 रुपए में पौष्टिक भोजन मिलेगा। 
  • दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद भी राजधानी में वर्तमान में चल रहीं कल्याकारी योजनाओं को जारी रखा जाएगा और उन्हें अधिक प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। 

कब मिलेगा योजना का लाभ

दिल्ली की गरीब महिलाओं सहित अन्य लोगों को संकल्प पत्र में की गई घोषणा का लाभ तब मिलेगा जब दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होना है और 8 फरवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। यहां एक चरण में कुल 70 सीटों पर चुनाव होंगे। ऐसे में यदि दिल्ली विधासभा चुनाव में बीजेपी की जीत होती है तो महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकता है। 

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने चुनाव से पहले शुरू की थी लाड़ली बहना योजना

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले लागू किया था। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) को एमपी में मार्च 2023 में शुरू किया गया और इस योजना से शुरुआत में ही काफी संख्या में महिलाएं जुड़ी जिसकी संख्या 1.29 करोड़ हो गई थी। लाड़ली बहना योजना का विधानसभा चुनाव में बीजेपी को काफी अच्छा रिस्पोंस मिला और बीजेपी भारी बहुमत से दूसरी बार जीत के साथ दोबारा सत्ता में आई। इस योजना के तहत एमपी में पात्र लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की शुरुआत में लाड़ली बहना येाजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपए दिए गए थे। इसके बाद इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)  की सफलता के बाद बीजेपी ने लाड़ली बहना की तर्ज पर अन्य बीजेपी सत्तारुढ राज्यों में योजना की घोषणा कर उसे लागू किया। 

महाराष्ट्र में भी गेम चेंजर साबित हुई थी लाड़ली बहना योजना

मध्यप्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) पर बड़ा दाव खेला। यहां चुनाव भी चुनाव से कुछ माह पहले लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर योजना शुरू गई, महाराष्ट्र में एक जुलाई 2024 को इस योजना को माझी लाडकी बहीण योजना के नाम से लागू किया गया। महाराष्ट्र  में 20 नवंबर 2024 को विधानसभा चुनाव हुए थे और 23 नवंबर 2024 को परिणाम जारी हुआ था जिसमें बीजेपी को भारी जीत मिली थी। महाराष्ट्र में भी लाड़ली बहना योजना जिसे मांझी लाड़की बहन योजना के नाम से चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब देखना यह है कि मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की तरह लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर की गई 2500 रुपए की देने की स्कीम दिल्ली विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होती है या नहीं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें