एमपी किसान क्विज 2026: विजेता किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर, यहां देखें पूरी लिस्ट

165 विजेताओं का चयन, प्रदेश के सभी 55 जिलों से 55 किसानों को ट्रैक्टर, 55 को बुलेट मोटरसाइकिल और 55 को ई-स्कूटर मिलेगा 

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण एवं कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किसान क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता में लॉटरी के माध्यम से कुल 165 विजेताओं का चयन किया गया है। इनमें 55 किसानों को ट्रैक्टर, 55 को बुलेट मोटरसाइकिल और 55 को ई-स्कूटर दिया जाएगा। किसान अपने जिले के विजेताओं की सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।

55 जिलों के किसानों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

27 अक्टूबर 2026 को चयन समिति के माध्यम से लॉटरी निकाली गई, जिसमें प्रदेश के सभी 55 जिलों से विजेताओं का चयन किया गया। प्रत्येक जिले से तीन किसानों को अलग-अलग पुरस्कार श्रेणियों में चुना गया है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 55 किसानों को ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 55 किसानों को बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के रूप में 55 किसानों को ई-स्कूटर मिलेगा। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल जिले के प्रथम पुरस्कार विजेता संदीप वर्मा को ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार विजेता सुहानी राजपूत को बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार विजेता समीर गौड़ को ई-स्कूटर प्रदान करेंगे। अन्य जिलों में संबंधित प्रभारी मंत्रियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

40 हजार से अधिक किसानों ने लिया था हिस्सा

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी के अनुसार, किसान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन किया गया था। इसमें किसानों से कृषि विकास और किसान कल्याण से संबंधित 24 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न हल करने के लिए 24 मिनट का समय निर्धारित था। गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 40 हजार से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। इनमें 15,298 प्रतिभागियों ने सभी 24 प्रश्नों के सही उत्तर देकर पूर्ण अंक प्राप्त किए। तैयार की गई अंतिम मेरिट सूची में 13,091 पुरुष, 2,201 महिलाएं और 6 अन्य प्रतिभागी शामिल थे। आयु वर्ग के अनुसार, 18 वर्ष तक के 108, 19 से 40 वर्ष के 9,408 और 40 वर्ष से अधिक आयु के 5,782 प्रतिभागी मेरिट सूची में शामिल रहे।

ट्रैक्टर जीतने वाले किसानों की जिलेवार सूची

किसान क्विज 2026 में प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित ट्रैक्टर विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं। 

क्र. जिला विजेता किसान का नाम
1 भोपाल संदीप वर्मा
2 श्योपुर विपिन रावत
3 मुरैना रामजी लाल धाकड़
4 भिंड जगमोहन बघेल
5 ग्वालियर कृष्णा रावत
6 शिवपुरी उमेश कुमार लोधी
7 गुना अंगूरी अग्रवाल
8 अशोकनगर उपेन्द्र यादव
9 दतिया जितेन्द्र अहिरवार
10 देवास मनोहर पंवार
11 रतलाम जितेंद्र गुर्जर
12 शाजापुर तेजकुँवर बाई परमार
13 आगर मालवा पवन कुमार
14 मंदसौर खुमान सिंह
15 नीमच जुगल गरासिया
16 उज्जैन रोहित अंजना
17 इंदौर जितेन्द्र मौर्य
18 धार किशोर यादव
19 अलीराजपुर कलम सिंह डुडवे
20 झाबुआ नरेन्द्र पोरवाल
21 खरगोन श्याम पाटीदार
22 बड़वानी राकेश सस्ते
23 खंडवा विनोद पंवार
24 बुरहानपुर पवन गढ़वे
25 सीहोर हर्ष यादव
26 रायसेन सतमेश बघेल
27 राजगढ़ नवीन मीणा
28 विदिशा प्रसेन सिंह
29 बैतूल कमरजा काले
30 नर्मदापुरम वीरेन्द्र लोवंशी
31 हरदा कपिल जाट
32 सागर जयहिंद राजपूत
33 दमोह संध्या जैन
34 पन्ना श्री कृष्ण पटेल
35 छतरपुर जसवंत सिंह
36 टीकमगढ़ अखलेश यादव
37 निवाड़ी राजेन्द्र कुमार कुशवाहा
38 जबलपुर अनिल पटेल
39 कटनी राजाराम पटेल
40 नरसिंहपुर अरविंद कुमार मेहरा
41 छिंदवाड़ा चंद्रा चंद्रवंशी
42 पांढुर्ना लक्ष्मीकांत किंकर
43 सिवनी विकास पंचेश्वर
44 मंडला शालू बड़गैयां
45 डिंडौरी विकास ठाकुर
46 बालाघाट दिवला पटले
47 रीवा संतोष द्विवेदी
48 सिंगरौली आशीष सिंह
49 मऊगंज दिनेश कुशवाहा
50 शहडोल ब्रजराज सिंह जोधावत
51 अनूपपुर चंदन सिंह
52 उमरिया राम प्रमोद गुप्ता
53 सीधी प्रांशु गुप्ता
54 सतना विद्या सोनी
55 मैहर कृष्णा तिवारी

यहां देखें किसान क्विज की पूरी विजेता सूची

मध्य प्रदेश में किसान क्विज प्रतियोगिता के आयोजकों के अनुसार, प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित सभी विजेताओं के नाम वीर भारत न्यास की आधिकारिक क्विज वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रतिभागी https://quiz.veerbharatnyas.com/vijeta पर जाकर अपने जिले के विजेताओं की सूची देख सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और कृषि विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यह आयोजन संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर भारत न्यास, संस्कृति संचालनालय और जनसंपर्क विभाग ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के सहयोग से किया।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें