माझी लाड़की बहन योजना : योजना से काटे जा सकते हैं 20 लाख से अधिक महिलाओं के नाम, जानिए वजह

योजना को लेकर जारी हो सकती है अपडेट सूची, जानें, कैसे चेक करें नई सूची में अपना नाम

Majhi Ladki Bahin Yojana Update 2025: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) एमपी की दर्ज पर महाराष्ट्र में चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin  Yojana) को लेकर बहुत बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना की लिस्ट से करीब 20 लाख महिलाओं के नाम काटने की तैयारी हो रही है। ऐसे में इसकी अपडेट सूची जारी की जा सकती है। यदि आप भी महाराष्ट्र की मांझी लड़की बहन योजना से जुड़ी हुई हैं तो आपके लिए खबर काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।

दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने मांझी लाड़की बहन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इसमें कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा है कि लाड़की बहन योजना राज्य के खजाने पर बोझ डाल रही है जिससे कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Rin Mafi Yojana) को लागू करने की उसकी क्षमता प्रभावित हो रही है। मंत्री के इस बयान ने योजना की लाभार्थी बहनों के मन में खलबली मचा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि माझी लड़की बहना योजना लाभार्थी सूची (Majhi Ladki Bahin Yojana Beneficiary List) से कई महिलाओं के नाम काटे जा सकते हैं यानी कई महिलाओं को योजना से बाहर किया जा सकता है। 

लाड़की बहन योजना से पड़ रहा है राज्य के बजट पर प्रभाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछली एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए महीने की आर्थिक सहायता देने के लिए अगस्त 2024 में माझी लाड़की बहना योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की शुरुआत की थी। जिससे राज्य का सालाना बजट करीब 46,000 करोड़ रुपए बढ़ने की संभावना है। ऐसा माना जाता है कि लाड़की बहन योजना ने नवंबर 2024 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति की जीत में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में पुणे में मीडिया से बात करते हुए कोकाटे ने कहा कि लाड़की बहन योजना के कारण पैदा हुई वित्तीय परेशानी ने राज्य के सरप्लस फंड को बढ़ाने की क्षमता को रोक दिया है। इसे किसानों की ऋण माफी करने के लिए आवंटित किया जाता है। एनसीपी नेता कोकाटे ने कहा कि लाड़की बहन योजना से पैदा हुए बोझ ने कृषि ऋण माफी के लिए फंड अलग रखने की हमारी क्षमता को प्रभावित किया है। हम वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और एक बार राज्य की आय बढ़ जाए तो हम अगले चार से छह महीनों में ऋण माफी योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। 

लाड़की बहना योजना की लिस्ट से हटेंगे इन महिलाओं के नाम

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार माझी लाड़की बहन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की समीक्षा करेगी और जिस लाभार्थी को पहले से किसी योजना का लाभ मिल रहा है, उसका नाम काटा जाएगा। बता दें कि अभी इस योजना के तहत 2.36 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है।

चुनाव से पहले की थी योजना की राशि बढ़ाने की बात

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की अपार सफलता को देखते हुए माझी लाड़की बहन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अगस्त में लागू किया गया था, उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे थे जो अभी उप-मुख्यमंत्री के पद पर हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता शासन की ओर से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रसार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनकी सरकार आती है तो माझी लाड़की बहन योजना की राशि को 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा। लेकिन अब नौबत यह आ रही है कि लाभार्थी सूची से नाम काटने की तैयारी की जा रही है। इससे कई महिलाओं को योजना से बाहर होना पड़ सकता है।

20 लाख से अधिक लाभार्थी हो सकते हैं योजना से बाहर

महिला एवं बाल विकास एवं कल्याण विभाग (Department of Women and Child Development and Welfare) के अनुमान के मुताबिक माझी लाड़की बहना योजना (Majhi Ladki Bahan Yojana) की लाभार्थी महिलाएं जिन्हें पहले से अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है उनके नाम हटाए जा सकते हैं। ऐसा अनुमान है कि योजना से जुड़ी ऐसी महिलाओं की संख्या 20 लाख से अधिक हो सकती है जिनके नाम हटाए जा सकते हैं। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास एवं कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने मीडिया को बताया कि ये लाभार्थी नमो शेतकारी और प्रत्यक्ष लाभ योजनाओं के तहत भी सूचीबद्ध हैं। हमने इन लाभार्थियों को हटाने और उन लोगों को लाभ देने का फैसला किया है जो वास्तव में इसके हकदार हैं। 

महिलाएं कैसे चेक करें लाड़की बहन योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम

यदि आप महाराष्ट्र की माझी लाड़की बहन योजना की सूची (Majhi Ladki Bahana Yojana Beneficiary List) में अपना नाम चेक करना चाहती है तो आपको सबसे पहले नारी शक्ति दूत ऐप को ओपन करना होगा। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर अपलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले नारी शक्ति दूत ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना है। अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करके आपको लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको नीचे “यापुर्वी केलेजे अर्ज” यह विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको स्टेट्स दिखाई देगा।
  • इस तरह आप नारी शक्ति दूत एप के माध्यम से अपना स्टेट्स चेक कर सकती है। 
  • यदि आप इस योजना के लिए पात्र है तो आपको अगली किस्त के लिए इजेबल माना जाएगा। 

योजना से संबंधित कोई परेशानी हो तो कहां करें शिकायत 

यदि आपको माझी लाड़की बहन योजना (Majhi Ladki Bahana Yojana) को लेकर को परेशानी है तो आप इसकी शिकायत नारी शक्ति दूत ऐप के हेल्पलाइन के लिए प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करके वहां दिए गए हेल्पलाइन नंबर 181 नंबर पर काल करके अपनी समस्या बता सकती हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें