दिवाली से पहले खुशखबर, मनरेगा श्रमिकों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए

जानें, किन श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन

दिवाली से पहले मनरेगा (MGNREGA) में काम करने वाले श्रमिकों के लिए खुशखबरी आई है। उन्हें घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इस योजना का लाभ ग्रामीण महिला श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 तक जिन महिलाओं ने मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार पूर्ण किया है, उन महिलाओं को घर बनाने के लिए सरकार से तीन लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में सरकार की ओर से साल में कम से कम 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। इस योजना के शुरू होने से ग्रामीण मनरेगा श्रमिकों के अपने मकान का सपना साकार हो सकेगा। इसके लिए महिला श्रमिकों को आवेदन करना होगा। आवेदन की स्वीकृति के बाद उन्हें नियमानुसार सहायता अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी।

योजना में आवेदन के लिए क्या है पात्रता व शर्ते

राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन के लिए कुछ पात्रता व शर्तें भी निर्धारित की गई है। योजना के तहत जो पात्रता व शर्तें निर्धारित की गई है, वे इस प्रकार से हैं-  

  • योजना का लाभ मनरेगा (MGNREGA) में काम करने वाली विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग व एकल महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ् दिया जाएगा जिन्होंने मनरेगा के तहत 100 दिन का कार्य दिवस पूरे किए हैं।
  • इस योजना का लाभ उन ही महिला श्रमिकों दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं है।
  • इस योजना का लाभ महिला श्रमिकों को इस शर्तें पर दिया जाएगा जिन्होंने इससे पहले अन्य किसी दूसरी योजना के तहत घर निर्माण के लिए सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं की है।

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

योजना में आवेदन के लिए आवेदक श्रमिक महिला को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे सामान्य दस्तावेज (documents) इस प्रकार से हैं-

  • श्रमिक महिला का श्रमिक कार्ड व पंजीकरण नंबर
  • श्रमिक महिला का आधार कार्ड
  • श्रमिक महिला के परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • श्रमिक महिला का निवास प्रमाण-पत्र
  • श्रमिक महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रमिक महिला का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि।

योजना में का लाभ पाने के लिए कैसे करें आवेदन

यदि आप हिमाचल प्रदेश राज्य में मनरेगा (MGNREGA) में काम करने वाली महिला श्रमिक है और आप इस योजना की पात्रता व शर्तों को पूर्ण करती हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। बीडीओ नादौन निशांत शर्मा के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र महिलाओं के लिए आवेदन फार्मेट भी विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 की पात्र महिलाएं 100 दिन के कार्य दिवस पूरे होने पर आवेदन कर सकती हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप ग्रामीण विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाएं (Other schemes run by Rural Development Department in Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कई कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जो इस प्रकार से है-

  • सामुदायिक विकास कार्यक्रम  
  • स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
  • राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी
  • इंदिरा आवास योजना
  • अटल आवास योजना
  • राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना
  • जलग्रहण विकास कार्यक्रम
  • संपूर्ण स्वच्छता अभियान परियोजना
  • महिला मंडल प्रोत्साहन योजना 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें